स्टालिन बोले-सीएम विजय रील से जनता को गुमराह कर रहे:आपातकाल के दौरान मेरा जबड़ा टूटा था; विजय ने विधानसभा में जबड़े पर किया था इशारा


                 स्टालिन बोले-सीएम विजय रील से जनता को गुमराह कर रहे:आपातकाल के दौरान मेरा जबड़ा टूटा था; विजय ने विधानसभा में जबड़े पर किया था इशारा

AI Sync — अपराध

Hindi News National Stalin Slams CM Vijay Over Reel Controversy | Tamil Nadu Administration स्टालिन बोले-सीएम विजय रील से जनता को गुमराह कर रहे: आपातकाल के दौरान मेरा जबड़ा टूटा...

Hindi News National Stalin Slams CM Vijay Over Reel Controversy | Tamil Nadu Administration स्टालिन बोले-सीएम विजय रील से जनता को गुमराह कर रहे: आपातकाल के दौरान मेरा जबड़ा टूटा था; विजय ने विधानसभा में जबड़े पर किया था इशारा 16 घंटे पहले कॉपी लिंक एमके स्टालिन ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी किया। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा को रील बनाने की जगह बना दिया है। अपनी नाकाम प्रशासन व्यवस्था छिपाने के लिए विजय रील पोस्ट कर पूरी पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल में हुई मारपीट का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जबड़ा टूट गया था और आज भी शरीर पर पिटाई के निशान हैं। स्टालिन ने गुरुवार को एक्स पर वीडियो जारी कर ये बातें कहीं। दरअसल, विजय ने 7 सितंबर को विधानसभा में आपातकाल और मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट 1971 (MISA) के तहत हुई गिरफ्तारियों का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने हाथ को जबड़े के पास ले जाया था। डीएमके ने इस इशारे को स्टालिन के जबड़े की चोट से जोड़कर देखा था। स्टालिन बोले- विजय ने जो कहा वह सही है झूठ नहीं, 6 मुख्य बातें… विजय ने जो कहा, वह सही है, झूठ नहीं है। आपातकाल का विरोध करते हुए करुणानिधि ने मरीना बीच पर बड़ी सभा की थी और MISA कानून की कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने 31 जनवरी 1976 को डीएमके सरकार बर्खास्त कर दी। इसके तुरंत बाद पुलिस मीसा के तहत मुझे गिरफ्तार करने गोपालपुरम घर पहुंची। उस दिन मैं घर पर नहीं था। पिता ने पुलिस से कहा कि मैं अगले दिन लौटूंगा, फिर उन्होंने खुद पुलिस बुलाकर मुझे गिरफ्तार करवा दिया। रात में पुलिस सोने नहीं देती थी और लाठियों से पीटती थी। जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों ने भी बेरहमी से पीटा। पिटाई के कारण मेरे करीबी साथी और सांसद चिट्टी बाबू की जेल में ही मौत हो गई थी। मारपीट में मेरा जबड़ा टूट गया था और आज भी शरीर पर पिटाई के निशान हैं। मैंने जिस पुल को बनाया, उस पर फोटोशूट करते हैं और प्रशासन भी ऐसे चला रहे हैं, जैसे फिल्म की शूटिंग हो। जबड़े वाले विवाद पर CM विजय बोले- जानबूझकर नहीं किया विजय ने 8 सितंबर को हाथ से किए गए इशारे को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था। विजय के इशारे को लेकर सरकार को बाहर से समर्थन दे रही CPM ने कहा कि इशारा पूर्व CM एमके स्टालिन की बॉडी-शेमिंग है। वहीं विपक्षी DMK ने आरोप लगाया कि विजय ने आपातकाल के दौरान गिरफ्तारियों का मजाक उड़ाया है। स्टालिन को आपातकाल के दौरान 1976 में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि पुलिस हिरासत में उन पर हमला हुआ था, जिससे उनका जबड़ा टूट गया था। पूरी खबर पढ़ें… सीएम विजय ने 7 सितंबर को विधानसभा में जवाब देने के दौरान हाथ से इशारा किया था। एमके स्टालिन की 1976 की गिरफ्तारी और जबड़ा टूटना 1976 में इमरजेंसी के दौरान, एमके स्टालिन को MISA के तहत गिरफ्तार किया गया था। स्टालिन ने अपनी आत्मकथा में बताया कि चेन्नई सेंट्रल जेल में पुलिस हिरासत के दौरान उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। इस कारण उनका जबड़ा टूट गया था। बॉडी-शेमिंग क्या है? बॉडी-शेमिंग का अर्थ किसी व्यक्ति के शारीरिक आकार, वजन, रंग या बनावट को लेकर नकारात्मक टिप्पणी करना या उसका मजाक उड़ाना है। यह एक प्रकार की हिंसा है जो व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है, जिससे उसे शर्मिंदगी, तनाव और हीन भावना महसूस हो सकती है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… CM विजय बोले-महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा:मेरी जीत के पीछे महिलाएं हीं; उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा में कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल बंद: यूपी के बाराबंकी में घर बहे, बरेली में मंदिर डूबा, MP-राजस्थान में बारिश थमी 1:27 कॉपी लिंक शेयर मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला: कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए; समधी ने संन्यास में देरी की 1:12 कॉपी लिंक शेयर माल्या बोले- ब्रिटेन छोड़ने पर रोक, भारत कैसे लौटूं: सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं; 10 साल से लंदन में, बैंकों के करीब ₹9,000 करोड़ के कर्जदार 0:54 कॉपी लिंक शेयर BRICS समिट: दिल्ली में 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात: 200 पैरामिलिट्री कंपनियां भी रहेंगी, 14 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्ट, 7 राज्यों की ट्रेनिंग उड़ानों पर रोक 1:15 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/stalin-bole-seeem-vijy-reel-se-jnta-ko-gumrah-kr-rhe