SSC-CGL रद्द करने के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट का स्टे:काम पर लौटेंगे सफल कैंडिडेट्स; खुशी से प्रदर्शनकारी गाने लगे राष्ट्रगान


                 SSC-CGL रद्द करने के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट का स्टे:काम पर लौटेंगे सफल कैंडिडेट्स; खुशी से प्रदर्शनकारी गाने लगे राष्ट्रगान

AI Sync — खेल

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को JSSC-CGL और CDPO भर्ती परीक्षा से सिलेक्ट कैंडिडेट्स को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है,...

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को JSSC-CGL और CDPO भर्ती परीक्षा से सिलेक्ट कैंडिडेट्स को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत इन परीक्षाओं को रद्द किया गया था। . कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सेम ऑर्डर फॉलो होगा। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। कल भी झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा और फू्ड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने इस पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए कहा था कि सभी अपना काम जारी रखेंगे। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में भी जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। HC के फैसले के बाद सफल कैंडिडेट्स ने धरना समाप्त कर दिया है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय देने की मांग की। 24 से शुरू होगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा : देवेंद्र महतो वहीं, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 24 अगस्त से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है। यात्रा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से की जाएगी। इसके बाद यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों के मुख्यालयों, प्रमुख चौक-चौराहों, विश्वविद्यालयों और लाइब्रेरी क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना है। साथ ही उन्होंने 15 सितंबर को होने वाली कोर्ट की अगली सुनवाई को लेकर सरकार से भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में मजबूती से अपना पक्ष रखने की मांग की। अगर ऐसा नहीं होता है तो मुख्यमंत्री आवास के घेराव और पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दी है। देखिए, खुशी मनाते पदाधिकारियों की तस्वीरें हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अधिकारियों ने धरनास्थल पर भारत मां के नारे लगए। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अधिकारियों ने धरनास्थल पर डांस किया। धरने से हटे अधिकारी इधर, JSSC CGL नियुक्ति रद्द होने से नौकरी से हटाए गए अधिकारी शुक्रवार को कोर्ट का फैसला आने बाद प्रोजेक्ट भवन से हट गए हैं। उनका कहना है हमारी लड़ाई अब कोर्ट के माध्यम से चलेगी। यहां धरने पर बैठने का उद्देश्य पूरा हुआ। वो 18 अगस्त से लगातार जेएसएससी सीजीएल रद्द वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इन अधिकारियों ने गुरुवार को दिनभर प्रोजेक्ट भवन के सामने धरना दिया और शाम को मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली थी। नौकरी से हटाए गए अधिकारियों ने गुरुवार की शाम मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली थी। 17 अगस्त को राज्य सरकार ने 22 परीक्षाएं रद्द की थी झारखंड सरकार ने JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के चलते 17 अगस्त को 22 परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इनमें JPSC की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और JSSC-CGL परीक्षा भी शामिल है। जांच CID को सौंप दी गई है। इन परीक्षाओं के आधार पर 2394 अधिकारी विभिन्न विभागों में कार्यरत थे। सरकार के फैसले के बाद इन सभी अधिकारियों की नियुक्तियां समाप्त मानी जाएंगी। जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन पर रोक इधर, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। सदर SDO कुमार रजत ने 60 दिन के लिए वहां धारा 144 लगा दी है। इस दौरान पांच या इससे अधिक लोगों के जमा होने, धरना-प्रदर्शन, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि छात्र संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर यहां 26 दिन तक आंदोलन चलाया था। -------------------- ये खबर भी पढ़ें.. 22 परीक्षाएं रद्द, 2394 अफसरों की नौकरी पर संकट:सेवा से हटाने का आदेश अभी जारी नहीं, हटाए गए तो कामकाज पर असर संभव Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/ssc-cgl-rdd-krne-ke-phaisle-pr-jharkhnd-haeekort-ka-ste-kam