सराफा कुआं पम्पिंग स्टेशन का का पूर्व विधायक महर्षि ने किया शुभारम्भ

सराफा कुआं पम्पिंग स्टेशन का का पूर्व विधायक महर्षि ने किया शुभारम्भ

मनोज पारीक — राजस्थान

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने आरयूआईडीपी द्वारा 33 करोड़ की लागत से निर्मित सराफा कुआं पंपिंग स्टेशन का शुभारंभ कर शहरवासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाई।

देराजसर की और जाने वाले मार्ग पर रेल्वे फाटक पर बसे शहर के दर्जनों वार्डो की बरसो पुरानी गंदे पानी निकासी की व्यवस्था का दशकों वर्षो के बाद स्थायी निदान शुक्रवार को हुआ। क्योंकि इस क्षेत्र के वाशिदो के सँग सँग शहर के बरसाती पानी की निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आर.यू.आई.डी.पी विभाग द्वारा लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की ड्रेनेज योजना के अंतर्गत निर्मित पम्पिंग स्टेशनों जो सराफ कुआं क्षेत्र स्थित पम्पिंग स्टेशन है उसका विधिवत शुभारम्भ शुक्रवार को पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग शहरों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। बरसाती पानी की निकासी की समस्या लंबे समय से आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए यह ड्रेनेज परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। इन मोटरों की सहायता से बरसाती पानी की त्वरित निकासी संभव हो सकेगी, जिससे जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगरपालिका ई.ओ डॉ. सहदेव चारण, भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,दीनदयाल पारीक,हिम्मत सिंह,जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, सरिता प्रजापत, महामंत्री दीपक मुरारका,मंत्री भीवराज प्रजापत,गोपालकृष्ण शर्मा,सुशील इन्दौरिया, किशनलाल घोडेला,प्रमोद शर्मा,प्रवीण शर्मा , सुनील शर्मा,राकेश गौड़, विष्णु लुहानीवाल,हीरालाल प्रजापत, रामदेव चंदनिया, बजरंगलाल प्रजापत, बलवीर स्वामी, मनीष महर्षि, राहुल जांगिड सहित वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। वही यह बात दीगर रही की इस योजना को सर्वे प्रथम अमली जामा पहनाते हुये इस ड्रेनेज़ योजना के कार्य बाबत योजना बाबत राज्य सरकार से करोड़ो का बजट स्वीकृत करवाने वाले एवं इस कार्य बाबत विभिन्न बार आवाज उठाने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्तित्व को इस अवसर पर पालिका प्रशासन द्वारा निमंत्रण तक नही देना शहर की राजनीति मे आपसी भावो मे कटुता के बीज बौने सा कार्य कर दिया जिसका असर आने वाले निकाय चुनाव मे देखने को मिलेगा ••?

https://jgnews.live/article/srapha-kuaan-pmping-steshn-ka-ka-poorv-vidhayk-mhrshi-ne