संयुक्त व्यापार महासंघ ने अग्रवाल संघ पदाधिकारियों का किया स्वागत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल का कि... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — दुनिया
आबूरोड में संयुक्त व्यापार महासंघ ने श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महासंघ अध्यक्ष अशोक गर्ग की अध्यक्षता...
आबूरोड में संयुक्त व्यापार महासंघ ने श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महासंघ अध्यक्ष अशोक गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। . इस अवसर पर श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल, महामंत्री शंभु लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सहमंत्री अनुज गर्ग और ऑडिटर शैलेश गोयल का माला, साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर उत्तम अग्रवाल की नियुक्ति होने पर महासंघ द्वारा उन्हें भी साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान महासंघ अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा - अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज और व्यापार संगठन को बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये पदाधिकारी समाज के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाते हुए एक अलग पहचान बनाएंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष अरविंद बंसल, कोषाध्यक्ष उमेश बुट्टा, मीडिया प्रभारी लईक अहमद, शरीफ रंगरेज, संगठन मंत्री गोपाल अग्रवाल, महामंत्री मनीष जैन, बजरंग लाल अग्रवाल, सुशील जैन, दिनेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल और भरत अग्रवाल सहित व्यापार संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/snyukt-vyapar-mhasngh-ne-agrval-sngh-pdadhikariyon-ka-kiya