संतोष गिरी बाबा की मुर्ति की हुईं स्थापना - भंडारे मे सैकड़ो ने ली प्रसादी
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्थानीय चौधरी मुक्ती धाम में श्री बालाजी मंडल के तत्वावधान में रोशन गिरी महाराजा के सानिध्य में संतोष गिरी जी महाराज (टॉफी वाले .....
स्थानीय चौधरी मुक्ती धाम में श्री बालाजी मंडल के तत्वावधान में रोशन गिरी महाराजा के सानिध्य में संतोष गिरी जी महाराज (टॉफी वाले बाबा) की पुण्यतिथि पर पंडित सुरेश डीडवानिया व गजेन्द्र महर्षि के सानिध्य मे वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ बुधवार को संतोष गिरी महाराज की मुर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर महाआरती की गई व सैंकड़ों साधु -संतो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि को आयोजित जागरण में पारसनाथ, शोभासर व सुरजनाथ, शिव गोरक्ष आश्रम नांगल जाहेड़ा सहित कई भजन गायककारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति से देर रात्रि तक श्रोताओं को बांधे रखा।इस अवसर पर मस्तगिरी बाबा, राजूगिरी महाराज, गोपाल गिरी महाराज, प्रहलाद सोनी, श्रवणनाथ काछवाल, मदनलाल पिपलवा, दिनदयाल सोनी, मुरारीदान चारण, राकेश गुजर गोड़, खुशाल ठेकेदार, रामकुमार शर्मा, मोहनलाल जोशी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/sntosh-giree-baba-kee-murti-kee-hueen-sthapna-bhndare-me