संस्कार केन्द्र का वार्षिकोत्सव
मनोज पारीक — — राजस्थान
श्री चिरंजी लाल धानुका प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सरस्वती संस्कार केन्द्र पर वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। ...
श्री चिरंजी लाल धानुका प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सरस्वती संस्कार केन्द्र पर वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके सरस्वती के वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। राकेश नायक, विनोद वर्मा, रामावतार शर्मा, वेदप्रकाश पंवार, नरेन्द्र चौमाल एवं रोहित पंवार मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। संस्कार केन्द्र के भैया बहिनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गई। राकेश नायक ने संस्कार केन्द्र की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार परिवार के द्वारा ही मिलते है। साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन के बारे में बताकर सभी का मार्गदर्शन किया। वेद प्रकाश पंवार ने महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी भैया बहिनों को पुरस्कार वितरित किया गया। संस्कार केन्द्र चालक श्रीमती रेखा देवी का दुपट्टा पहनाकर और प्रतीक चिह्म देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, ताराचन्द शर्मा, विमल सेवदा, सुरेश कुमार, मुरलीधर, निरंजन सैनी, रेखा स्वामी, संतोष शर्मा, धनी छिम्पा, भावना शर्मा, पूजा जांगिड़, महावीर प्रसाद, शिवलाल रेगर, शुभकरण, संतोष कुमार, विक्रम पंवार, नेमीचन्द पंवार, माधुरी महर्षि एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित था। कार्यक्रम का मंचिय संचालन गोविन्द कुमार ने किया।