समाज शास्त्र बोर्ड ऑफ स्टडीज के ऑनलाइन बैठक आहूत
मनोज पारीक — — राजस्थान
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की समाजशास्त्र विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक मंगलवार को ऑनलाइन मोड के तहत हुई।
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की समाजशास्त्र विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक मंगलवार को ऑनलाइन मोड के तहत हुई। आहूत बैठक मे राजस्थान समाजशास्त्र परिषद जयपुर के अध्यक्ष तथा सेठ मोहनलाल जालान महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुशील त्यागी ने भी भाग लिया। आहूत बैठक बाबत डॉक्टर त्यागी ने बताया कि बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर तथा इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी नई दिल्ली के अध्यक्ष डी आर साहू सहित सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के प्रोफेसर एल.डी सोनी, डूंगर कॉलेज बीकानेर से डॉ. महेंद्र सिंह थोरी, तथा चौधरी बल्लू राम गोदारा कन्या राजकीय महाविद्यालय गंगानगर से, प्रोफेसर मीनू तंवर ने ऑनलाइन बैठक में भागीदारी करते हुये अपने विचारो को साँझा किया। बैठक में समसामयिक परिप्रेक्ष्य में सोशलॉजी आफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता का समाजशास्त्र नामक पेपर, स्नातकोत्तर स्तर पर लागू करने तथा स्कूल स्तर पर समाजशास्त्र विषय को आधिकाधिक शुरू करने, पाठ्यक्रम में बेसिक अवधारणा व सिद्धांतों को लागू कर शोध को बढ़ावा देने, यूजीसी तथा नेट के अनुरूप पाठ्यक्रम निर्धारित करने तथा भारतीय परंपरा संस्कृति व नैतिकता का अध्ययन करते हुए, नीति निर्माण तथा सरकारी योजनाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सनद की डॉ.त्यागी गत कई वर्षों से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के समाजशास्त्र विषय के अध्ययन मंडल में वरिष्ठ सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और राजस्थान समाजशास्त्र परिषद के स्तर पर भी समाजशास्त्र के प्रचार प्रसार के लिए प्रयासरत रहते हुये अपने कर्म क्षेत्र कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है।
https://jgnews.live/article/smaj-shastr-bord-ph-stdeej-ke-nlain-baithk-aahoot