सलूंबर में दर्दनाक सड़क हादसा: डम्पर की टक्कर से आईटीआई शिक्षक की मौत, साथी गंभीर घायल
AI Sync — — शिक्षा
सलूम्बर जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में आईटीआई कॉलेज के एक युवा अध्यापक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सराड़ा थाना क्षेत्र के...
सलूम्बर जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में आईटीआई कॉलेज के एक युवा अध्यापक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सराड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरिया चौराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कांक्रीट से भरे डम्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार बिलख ऋषभदेव निवासी सचिन मीणा (24) पुत्र कान्तिलाल मीणा और मुकेश मीणा (26) पुत्र शांतिलाल मीणा आईटीआई कॉलेज लसाड़िया में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। दोनों मंगलवार शाम कॉलेज का काम खत्म कर बाइक से डिगरी से चावण्ड की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लालपुरिया चौराहे के पास सामने से आ रहे कांक्रीट से भरे डम्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर किया गया। एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन मीणा ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश मीणा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। ये भी पढ़ें- NEET UG 2026: राजस्थान से लीक नहीं हुआ NEET पेपर, SOG के आईजी का दावा; जांच अब CBI के हाथों में परिवार में मचा कोहराम घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शुरू की जांच मृतक के भाई अंकुश मीणा की रिपोर्ट पर सराड़ा थानाधिकारी रमेश चंद्र अहारी ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी हुई है। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/sloonbr-men-drdnak-sd-k-hadsa-dmpr-kee-tkkr-se-aaeeteeaaee