स्कार्पियो के टक्कर मारकर मारपीट के नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
मनोज पारीक — — राजस्थान
थाना कार्यलय से प्राप्त जानकारी अनुसार गत 14 सितंबर 26 को सुजानगढ़ रोड स्थित एक ढाबे पर खाने के पैसे की बात को लेकर हुईं मारपीट व मारपीट बाद मुस्तगिस पक्ष की स्कार्पियो गाड़ी को कैम्पर गाड़ी से क्षतिग्रस्त करने की घटना की बी एन एस धारा 23 की धारा 115(2)126 (2) 109,189 (2) 117(2),190,324(2) 352 के तहत..
रतनगढ़ (मनोज पारीक) थाना कार्यलय से प्राप्त जानकारी अनुसार गत 14 सितंबर 26 को सुजानगढ़ रोड स्थित एक ढाबे पर खाने के पैसे की बात को लेकर हुईं मारपीट व मारपीट बाद मुस्तगिस पक्ष की स्कार्पियो गाड़ी को कैम्पर गाड़ी से क्षतिग्रस्त करने की घटना की बी एन एस धारा 23 की धारा 115(2)126 (2) 109,189 (2) 117(2),190,324(2) 352 के तहत दर्ज हुईं नामजद प्राथमिकी पर पुलिस ने जांच के बाद दर्ज नामजद आरोपियो संजय यादव, मुरलीधर मेघवाल, तेजपाल व शंकर को गिरफ्तार कर केम्पर गाड़ी व मारपीट मे काम ली डंडे लाठी आदि बरामद। प्रकरण की जांच जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय एम प्रसाद के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ पवन कुमार व वृताधिकारी रतनगढ़ इंसार अली के निकट सुपर विजन व थाना इंचार्ज संदीप विशनोई के निर्देशन मे प्रकरण की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है व अन्य फरार नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण की जांच टीम मे ए एस आई धर्मेंद्र, हैंड कांस्टेबल हंसराज व कांस्टेबल रामनिवास व धर्मपाल शामिल थे।
https://jgnews.live/article/skarpiyo-ke-tkkr-markr-marpeet-ke-namjd-aaropiyon-ko-kiya