Sirohi News: 9-10 मई को अलग-अलग पारियों में होगी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा, 3336 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

 Sirohi News: 9-10 मई को अलग-अलग पारियों में होगी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा, 3336 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

AI Sync — खेल

सिरोही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के तत्वावधान में प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। परीक्षा सवेरे 11 बजे से अपराह्न 2 बजे...

सिरोही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के तत्वावधान में प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। परीक्षा सवेरे 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एक पारी में आयोजित होगी। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 10 मई को जिला मुख्यालय पर दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सवेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में आत्मा सभागार, सिरोही में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्राधीक्षक, सहायक केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उप समन्वयकों को परीक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. राजेश गोयल ने अधिकारियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुए उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बोर्ड के सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वरलाल पुरोहित ने भी बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड रहेगा अनिवार्य अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड लागू किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित ड्रेस कोड में ही उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कई प्रकार की सामग्रियों को प्रतिबंधित किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री अपने साथ परीक्षा केंद्र पर न लाएं। 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, सतर्कता दल रखेंगे नजर डॉ. राजेश गोयल के अनुसार 9 मई को आयोजित परीक्षा के लिए सिरोही जिला मुख्यालय पर कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2867 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं 10 मई को दो पारियों में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर 3336 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए दो सतर्कता दल भी गठित किए गए हैं, जो संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे।

https://jgnews.live/article/sirohi-news-9-10-mee-ko-alg-alg-pariyon-men-hogee