सिद्धपीठ तालवाले बालाजी धाम में उद्योगपति विकास मालू का भव्य स्वागत

 सिद्धपीठ तालवाले बालाजी धाम में उद्योगपति विकास मालू का भव्य स्वागत

मनोज पारीक — — राजस्थान

सिद्धपीठ तालवाले बालाजी धाम में उद्योगपति विकास मालू का भव्य स्वागत (श्री श्याम बाबा मंदिर के पुनः निर्माण हेतु मालू दी 51लाख ₹ की भेट )

कुबेर ग्रुप के निदेशक, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं भामाशाह विकास मालू अपनी पत्नी दिव्या मालू के साथ सिद्धपीठ तालवाले बालाजी श्यामजी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पुजारी परिवार, श्याम मंदिर कमेटी एवं तालवाले बालाजी सेवा समिति की ओर से विकास मालू, दिव्या मालू, केसरी महर्षि एवं सालासर के हंसराज पुजारी का दुपट्टा एवं चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पर धनराज पुजारी एवं पवन पुजारी ने पंडित नवीन हारित और अजय पुजारी के सान्निध्य में विकास मालू एवं दिव्या मालू से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर धोक लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। विकास मालू ने मंदिर से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने अपने परिवार के आध्यात्मिक जुड़ाव और इस पावन धाम से जुड़े संस्मरण साझा किए।मंदिर भ्रमण के दौरान दिव्या मालू ने परिसर में संचालित अन्नक्षेत्र की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पिछले 55 वर्षों से निरंतर चल रहे अखंड कीर्तन की परंपरा के संबंध में भी विस्तार से जाना। स्वागत एवं दर्शन कार्यक्रम में श्यामसुंदर धरड़, गिरधारीलाल बाजोरिया, प्रहलाद पारीक, रघुनंदन धरेंद्र, मनोज जोशी, सांवरमल सोनी, महेश सिमार, गिरीश माटोलिया, मुरारीलाल पारीक, मनोज पुजारी, सुशील पुजारी, प्रमोद इंदौरिया, निलेश पुजारी, रवि पुजारी, विष्णु धर्ड , महावीर पंसारी, किशनलाल पंसारी, संतोष बाबू इंदौरिया, रामगोपाल मैणासरिया, गोपाल धूपड़, कन्हैयालाल जांगिड़, कुणाल व्यास, मनीष रिणंवा, निखिल इंदौरिया, हेमंत पुजारी, निखिल पुजारी, जयकांत बिंवाल, महावीर खेतान, डॉ. रजतश्री पुजारी, कमल शर्मा, रविकांत शर्मा एवं भरत मालपुरिया सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

https://jgnews.live/article/siddhpeeth-talvale-balajee-dham-men-udyogpti-vikas-maloo-ka