शर्मा ने स्वयं के अवतरण दिवस पर दो राजकीय विद्यालय में की अलमारी भेंट
मनोज पारीक — — राजस्थान
भामाशाह सीताराम शर्मा ने अपने और पुत्र के जन्मदिन पर तालनियां की ढाणी और लूंछ के सरकारी स्कूलों में अलमारियां भेंट कर छात्र-छात्राओं को टॉफियां बांटीं।
हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने अपने स्वयं और पुत्र सचिन दाधीच के जन्मदिवस पर शुक्रवार को तहसील के ग्राम तालनियां की ढाणी और लूंछ के राजकीय विद्यालयों में एक - एक अलमारी भेंट की और विद्यालय मे अध्ययन रत विधार्थियो को टाफी वितरित कर उनका मुँह मीठा करवाया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तालनियां की ढाणी में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तालनियां की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह सीताराम शर्मा, गौरव दाधीच,भामाशाह प्रेरक व्याख्याता रिखाराम तालनियां एवं शिक्षक राकेश गहलोत बतौर अतिथि मंचस्थ थे। इस अवसर पर शर्मा ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को जीवन के विकास की धुरी बताते हुए सभी विद्यार्थियों से पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने समिति के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में अधिकाधिक कार्य करने पर बल दिया। विद्यालय प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तालनियां ने समिति द्वारा राजकीय विद्यालयों में समिति द्वारा दिए जा रहे सहयोग को अनुकरणीय बताते हुए अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया। वही मंचस्थ अतिथि व्याख्याता रिखाराम तालनियां ने विद्यालय में पांच पंखे देने की घोषणा की। इस अवसर पर शिक्षक ओमप्रकाश, राकेश कुमार, अमित कुमार, प्रवेश, सुखाराम बांगड़वा, विजेंद्र सिंह, हजारीमल कालेर सहित अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन शिक्षक पोकरमल जाट ने किया । इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूंछ में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य शिवशंकर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा, विशिष्ट अतिथि गौरव दाधीच, रिखाराम तालनियां, राकेश गहलोत, उप प्राचार्य मगनाराम एवं परमेश्वरलाल गौड़ मंचस्थ थे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सरिता, सुभाषचंद्र, कमलेश, इंद्रा बड़जाती, हरिकृष्ण शर्मा, महेंद्र हुड्डा, बनवारीलाल, सरोज सैनी, संगीता और सुमन कंवर सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे । संचालन नंदन शर्मा ने किया।
https://jgnews.live/article/shrma-ne-svyn-ke-avtrn-divs-pr-do-rajkeey-vidyaly-men-kee