श्रीमती संतोष शर्मा ने गोलसर मे ग्रहण किया अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी का पद
मनोज पारीक — — राजस्थान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलसर में कार्यरत श्रीमती संतोष शर्मा पदोन्नत होकर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बन गई हैं। उप-प्राचार्य हंसराज बाकोलिया ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया, जिसके बाद प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ ने उनका भव्य अभिनंदन किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोलसर में मंगलवार को श्रीमती संतोष शर्मा ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद से पदोन्नति उपरांत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया। विद्यालय के उप-प्राचार्य हंसराज बाकोलिया ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा श्रीमती संतोष शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी प्रशासनिक दक्षता, कार्यनिष्ठा एवं अनुभव से विद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा शिक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में उनके नेतृत्व से संस्था नई उपलब्धियाँ अर्जित करेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान, कन्हैयालाल शर्मा, राजेश शर्मा,उत्तम नोहाल, श्री मधुर जोशी, महिपाल कड़वासरा, मोहनलाल बुढाढ़रा, हरिभगवान माली, रवि प्रकाश सहित विद्यालय के अन्य कार्मिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। फोटो -3 श्रीमती संतोष को कार्यभार ग्रहण करवाते
https://jgnews.live/article/shreemtee-sntosh-shrma-ne-golsr-me-grhn-kiya-atirikt