श्री नृसिंह भगवान मंदिर में हर्षोल्लास हुआ अखंड ज्योत सँग श्री श्याम संकीर्तन
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ - श्री नृसिंह भगवान मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन व अखंड ज्योत प्रज्वलित करते श्रद्धालुजन।
रतनगढ़ (मनोज पारीक) शहर के नृसिंह मार्केट स्थित रतनगढ़ कस्बे के एक मात्र प्राचीन श्री नृसिंह भगवान मंदिर में गुरुवार को श्री श्याम संकीर्तन व अखंड ज्योत का आयोजन किया गया। नृसिंहदास सांगानेरिया परिवार के तत्वाधान मे आयोजित संकीर्तन में श्री श्याम परिवार भजन मंडली के द्वारा बाबा श्री श्याम का अलौकिक श्रृंगार, एवं मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई व पूर्ण वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। भजन संध्या में भजन गायकों ने संगीतमय सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या के दौरान इत्र वर्षा व पुष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया। आहूत कार्यक्रम में मंदिर समिति की ओर से तिलोक कम्मा सहित कई गणमान्यजनों का दुपट्टा ओढाकर व कंठीमाला पहनाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार के लक्ष्मीनारायण बणसिया, महेश प्रजापत, मनोज जोशी, बालकिशन धर्ड, प्रकाश सोनी, राजकुमार बणसिया,, श्यामसुंदर धर्ड, राज कुमार सोनी, भगवती प्रसाद सांगानेरिया, विनोद सांगानेरिया, सुमित जोशी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे। मंदिर समिति के मुख्य व्यवस्थापक जितेंद्र बोगड़ ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
https://jgnews.live/article/shree-nrisinh-bhgvan-mndir-men-hrshollas-huaa-akhnd-jyot