श्रद्धेय अशोक जी सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता संगोष्ठी आज
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ (मनोज पारीक) विश्व हिंदू परिषद, जिला रतनगढ़ की ओर से हिंदू समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रद्धेय अशोक जी सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।...
विश्व हिंदू परिषद, जिला रतनगढ़ की ओर से हिंदू समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रद्धेय अशोक जी सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4:30 बजे रतनगढ़ में बस स्टैंड के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में होगा। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनन्द कुमार मुख्य वक्ता के रूप में अपना पाथेय प्रदान करेंगे तथा पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज में अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा तथा दुर्गावाहिनी की बालिकाओं द्वारा शस्त्र पराक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। होने वाले आयोजन बाबत विश्व हिंदू परिषद, जिला रतनगढ़ ने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समस्त सनातन समाज से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।
https://jgnews.live/article/shrddhey-ashok-jee-singhl-kee-jnm-shtabdee-vrsh-ke-uplkshy