शिवाजी बाल रामलीला का श्री गणेश आज

शिवाजी बाल रामलीला का श्री गणेश आज

मनोज पारीक — — राजस्थान

पुरषोत्तम भगवान श्री राम की लीला का आयोजन आज 11 अक्टूबर 26 को रात्रि 9 बजे किया जायेगा। 9 दिवस तक होने वाली रामलीला ...

स्थानीय रेल्वे पुलिया संख्या 4 के पास स्थित प्राचीन तापड़िया शिवालय परिसर मे बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान मे मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम की लीला का आयोजन आज 11 अक्टूबर 26 को रात्रि 9 बजे किया जायेगा। 9 दिवस तक होने वाली रामलीला का समापन भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ 20 अक्टूबर 26 को दशहरा के दिन किया जायेगा। नव दिवसीय आयोजन के तहत बच्चो के लिए चित्रकला, भजन गायन, श्लोक उच्चारण, निबंध लेखन, वेशभूषा व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा व सभी प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले बच्चो की प्रतिभा का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा और आहूत प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चो को समापन दिवस पर सम्मानित किया जायेगा।

https://jgnews.live/article/shivajee-bal-ramleela-ka-shree-gnesh-aaj