शिवाजी बाल रामलीला का हुआ शुभारंभ

शिवाजी बाल रामलीला का हुआ शुभारंभ

मनोज पारीक — — राजस्थान

स्थानीय तापड़िया शिवालय में शिवाजी बाल रामलीला का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष किशोरी लाल बील,......

स्थानीय तापड़िया शिवालय में शिवाजी बाल रामलीला का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष किशोरी लाल बील, पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पना कांत, पार्षद संतोष बाबू इन्दौरिया, झाबरमल पिपलवा, शंकर लाल गुरावा, अम्बिका प्रसाद हारीत,भाजपा नेता विकास रिणंवा, राधेश्याम सोनी, मुरलीधर मंडगिरा, मनोज जोशी, कौटिल्य पारीक, गणेश सोनी, रामोतार घानुका, प्रहलाद सोनी,सहित कई गणमान्यजनों ने किया। लीला के निर्देशक रामलाल माली व विक्रम स्वामी ने बताया कि गत रात्रि को आयोजित लीला में राजा दशरथ के दरबार में विश्वामित्र का आगमन, राम व लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ जाना, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, विश्वामित्र का यज्ञ सम्पन्न करवाने सहित कई दृश्य का मंचन किया गया। पवन कुमार कुल्थिया ने बताया कि आयोजित लीला में प्रतिदिन बच्चों के लिए चित्रकला, भजन व कवीता गायन, निबंध व प्रशो्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

https://jgnews.live/article/shivajee-bal-ramleela-ka-huaa-shubharnbh