शिव विधायक ने निकाली कावड़ यात्रा: 400 कावड़िएं हुए शामिल, जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत - Dainik Bhaskar
AI Sync — — दुनिया
बाड़मेर में मालाणी महादेव कावड़ यात्रा सोमवार को चारभुजा मंदिर से साधु संतों के सानिध्य और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई। साधु संतो ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब 400...
बाड़मेर में मालाणी महादेव कावड़ यात्रा सोमवार को चारभुजा मंदिर से साधु संतों के सानिध्य और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई। साधु संतो ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब 400 कावड़िएं और मातृशक्ति कावड़ व कलश लेकर साथ में चल रहे है। शिव विधायक रविंद्र . संयोजक मनोहर बसंल का कहना है कि सावन में कावड़ यात्रा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। शिव विधायक कावड़ लेकर साथ मे हुए शामिल। दरअसल, बाड़मेर शहर में सावन के तीसरे सोमवार को कावड़ यात्रा मालाणी महादेव कावड़ यात्रा समिति की ओर से निकाली जा रही है। इसको लेकर समिति के पदाधिकारी और सदस्य बीते कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे। सोमवार को चार भुजा मंदिर कांवड़िएं समेत श्रद्धालु इकट्ठे हुए। समिति की ओर से कांवड़ यात्री को कांवड़, टी-शर्ट, दुपट्टा, आईडी कार्ड दिया गया। वहां से साधु संतो ने कांवड़ यात्रा को विधिवत रवाना की गई। इस दौरान सांधु संतों के साथ एएसपी नितेश आर्य, पूर्व सभापति दीपक माली ने धर्म-ध्वजा दिखाकर रवाना किया। बम-बम बोले के जयकारें भी लगाए गए। यात्रा में महिलाएं धर्म ध्वजा लिए साथ में चली। कावड़ यात्रा में 400 कावडिएं शामिल हुए। इस दौरान किन्नर भी कावड़ियों का स्वागत करती नजर आई। शहर के मुख्य मार्गो से निकली कावड़ यात्रा कावड़ यात्रा चारभुजा मंदिर से रवाना हुई। गांधी चौक, स्टेशन रोड, सुमेर गौशाला, माहेश्वरी चौक, विश्वकर्मा सर्किल, तनसिंह सर्किल होते हुए शिव धाम रातानाडा पहुंचेगी। वहां पर कांवड़िएं भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/shiv-vidhayk-ne-nikalee-kav-yatra-400-kav-ien-hue-shamil