शहरी सेवा शिविर मै पूर्व विधायक महर्षि ने किया अवलोकन, पात्रजनों को वितरित किए पट्टे

शहरी सेवा शिविर मै पूर्व विधायक महर्षि ने किया अवलोकन, पात्रजनों को वितरित किए पट्टे

मनोज पारीक — राजस्थान

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने टाउन हॉल, पाबुसर और भानुदा के सेवा शिविरों का अवलोकन कर विकास कार्यों की समीक्षा की। शिविर के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण कर शुभकामनाएं दीं।

रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का स्थानीय टाऊन हॉल में एवं तहसील के ग्राम पंचायत पाबुसर व ग्राम पंचायत भानुदा में आहूत ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की ओर से संचालित,जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसी क्रम मे महर्षि ने रतनगढ़ नगर पालिका के तत्वाधान मे आहूत शिविर मे मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना, पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, आयुष्मान भारत, जल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को योजना बाबत लाभ दस्तावेज व पात्रजनों को शहरी पट्टों का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचाना है। सेवा शिविर आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की। इस अवसर पर नगरपालिका ई.ओ डॉ. सहदेव चारण, विकास अधिकारी जगदीश व्यास,नायब तहसीलदार किशनाराम पूनिया,अंतरिम विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी, अर्जुन सिंह फ्रांसा,बजरंग गुर्जर,भाजपा जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, हनीफ खत्री, रामकिशन गौरिसरिया,किशोरीलाल प्रजापत,प्रवीण शर्मा,प्रह्लाद भार्गव,सुनील शर्मा,सुरेश घारू,देवी सिंह पडिहार,गोपाल सिंह सरपंच, देवीलाल मेघवाल,लूनाराम उपसरपंच, मनीष महर्षि,रामोतार दायमा, कालू शर्मा,मुकेश मुहाल, विनोद शर्मा, गुलाराम मेघवाल ,नानुराम प्रजापत,मूलनाथ सिद्ध,प्रकाश चारण, गोविन्द खटोड,प्रभु मंडा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/shhree-seva-shivir-mai-poorv-vidhayk-mhrshi-ne-kiya-avlokn