सेवा शिविरों से आमजन को मिल रही त्वरित राहत : पूर्व विधायक महर्षि

सेवा शिविरों से आमजन को मिल रही त्वरित राहत : पूर्व विधायक महर्षि

मनोज पारीक — राजस्थान

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने लधासर, गोगासर, जैतासर और छापर के सेवा शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध लाभ देने के निर्देश दिए और गोगासर स्कूल में पौधारोपण किया।

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविरों का अवलोकन करते हुए ग्राम पंचायत लधासर, गोगासर,जैतासर एवं छापर नगरपालिका में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविरों में पहुंचकर आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की स्थिति के बारे में चर्चा की। पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोगासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। महर्षि ने कहा कि सेवा, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ राज्य सरकार जनकल्याण के कार्यों को धरातल पर उतार रही है। सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान होने से लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

https://jgnews.live/article/seva-shiviron-se-aamjn-ko-mil-rhee-tvrit-raht-poorv-vidhayk