सी. ए. बनने पर पूर्व मंत्री रिणंवा व गणमान्यजनों ने किया सी.ए उत्तम का अभिनंदन

सी. ए. बनने पर पूर्व मंत्री रिणंवा व गणमान्यजनों ने किया सी.ए उत्तम का अभिनंदन

मनोज पारीक — राजस्थान

सीए परीक्षा में देशव्यापी सफलता हासिल करने वाले रतनगढ़ के उत्तम नोहाल का पूर्व मंत्री राजकुमार रिणंवा और गणमान्य जनों ने भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर 7 वर्ष पूर्व सीए बनी नेहा शर्मा का भी स्वागत किया गया और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

हाल मे घोषित हुये चार्टेड एकाउंटेंट परीक्षा के घोषित हुये देश व्यापी परिणाम मे रतनगढ़ शहर के वार्ड संख्या 6 के निवासी बालकृष्ण नोहाल के सुपुत्र उत्तम नोहाल सी.ए. बनने पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणंवा व समाज के गणमान्यजनों तथा खाँडल युवा मंडल के अध्यक्ष दीपक डीडवानीयां व उनकी कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्तम के निवास स्थान पहुँच कर उनका कंठहार व दुपट्टा पहनाकर तथा  मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। वहीं 7 वर्ष पूर्व सी.ए बनी नेहा शर्मा का भी पूर्व मंत्री रिणंवा ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणंवा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का अत्यधिक महत्व है। अतः युवा को शिक्षा के प्रति रुचि रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उत्तम नोहाल ने बताया की दृढ़ इच्छा शक्ति व विश्वास के साथ अध्ययन करने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने इसका श्रेय अपने गुरुजनों व अपने परिजनों को देते हुए बताया कि उनके आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में शिक्षाविद् सेवानिवृत्त प्राध्यापक रघुनाथ प्रसाद जोशी, ओम भाई नोहाल, शशी कुमार नोहाल, मनोज जोशी, एडवोकेट विनोद नोहाल, पवन माटोलिया, कमलापति नोहाल, राजेंद्र मंगलहारा, रामकिशन नोहाल, मुकेश रिणवा , निलमणी नोहाल, मनमोहन बोचीवाल, अभिषेक चोटिया सहित अनेक गणमान्यजनों ने सी.ए.उत्तम को बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया।

https://jgnews.live/article/see-e-bnne-pr-poorv-mntree-rinnva-v-gnmanyjnon-ne-kiya-see