सांगासर डेरे में साधु की हत्या कांड का हुआ खुलासा - चार को किया गिरफ्तार

सांगासर डेरे में साधु की हत्या कांड का हुआ खुलासा - चार को किया गिरफ्तार

मनोज पारीक — — राजस्थान

तहसील के ग्राम सांगासर डेरे में साधु बन्ना नाथ की पीट-पीटकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गुपचुप तरीके से समाधि देने...

तहसील के ग्राम सांगासर डेरे में साधु बन्ना नाथ की पीट-पीटकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गुपचुप तरीके से समाधि देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के संदर्भ मे रविवार को थाना इंचार्ज संदीप विशनोई ने पत्रकार वार्ता मे बताया की पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ पवन कुमार तथा वृताधिकारी इनसार अली के निकट सुपरविजन में मेरी स्वयं की अगुवाई में गठित टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को दबोचा। मिली जानकारी अनुसार सिरसा (हरियाणा) के धौलपालिया निवासी मृतक के भाई हंसराज ने 7 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनका छोटा भाई बन्ना नाथ वर्ष 2004 में साधु बन गया था और पिछले दो वर्षों से रावतसर स्थित संत बालक नाथ के आश्रम में रह रहा था। 4 अक्टूबर को बालक नाथ उसे सांगासर आश्रम लेकर आया, जहां आरोपियों ने मिलकर उसके साथ गंभीर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दिए बिना साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को वहीं समाधि दे दी गई। मृतक के भाई को  रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी और मुखबिर तंत्र एवं जिला साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस ने सांगासर डेरे में दबिश देकर मुख्य आरोपी बालक नाथ उर्फ राजकुमार, बजरंग नाथ उर्फ पवन कुमार, मुकेश नाथ उर्फ दीपक तथा रावतसर निवासी लक्ष्मीनारायण महाजन को गिरफ्तार कर लिया। इस मर्डर कांड की जांच मे गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी संदीप कुमार, एएसआई सुभाषचंद्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, मुकेश, दीनदयाल सहित साइबर सेल के भागीरथ व धर्मवीर की अहम भूमिका रही। वही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया। ताकि हत्या के कारणों और मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका व हत्या के काम मे लिए वेपन व अन्य साक्ष्य का खुलासा हो सके।

https://jgnews.live/article/sangasr-dere-men-sadhu-kee-htya-kand-ka-huaa-khulasa-char