सामुदायिक बैठक मे दी घरेलू सीवरेज कनेक्शन की जानकारी

सामुदायिक बैठक मे दी घरेलू सीवरेज कनेक्शन की जानकारी

मनोज पारीक — राजस्थान

रतनगढ़ - सामुदायिक बैठक में घरेलू सीवरेज कनेक्शन के बारे में जानकारी देते कार्मिक।

रतनगढ़ (मनोज पारीक) आर.यू.आई.डी.पी विभाग के द्वारा शहर में करोड़ो की लागत से बिछाई गई सीवरेज परियोजना कार्य के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को शहर के वार्ड संख्या 14 में राणी सती दादी मन्दिर प्रांगण में निवर्तमान पार्षद मनोज सोनी की अध्यक्षता में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई l बैठक में विभाग की जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ उपस्थित वार्ड वासियो को उनके वार्ड में घरेलू सीवरेज कनेक्शन कार्य प्रारम्भ होने की अधिकृत जानकारी देते हुये बताया की सीवरेज कनेक्शन के तहत वार्ड के घरो के शौचालय, स्नानघर, व रसोई से निकल रहे पानी निकासी नाली /नालो के पाईप इस कनेक्शन से जोड़े जायेंगे। ये कनेक्शन आर.यू.आई.डी.पी की ओर से नि:शुल्क किये जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी से कार्य के दौरान अपने अपने घरो का कनेक्शन परिवार के व्यक्ति स्वयं उपस्थित रहकर गुणवत्ता सँग उक्त कनेक्शन का कार्य करावाने का आग्रह किया गया। आहूत बैठक में कार्यकारी समूह एल.एन्ड.टी कम्पनी के इन्जीनियर सोयब कुरेशी ने सीवरेज घरेलू कनेक्शन के लाभ एवं उपयोग के बारे में जानकारी दी व गुणवत्ता पुर्वक कार्य करने का भरोसा दिया। कनेक्शन से सम्बंधित तकनीकी प्रश्नों का उत्तर देकर शंकाओं का समाधान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान पार्षद मनोज सोनी ने गुणवत्ता पुर्वक कार्य करने की सलाह देते हुए वार्ड की एक गली में वचिंत सीवरेज लाईन को शीघ्र डालने के लिए कहा। आहूत बैठक में गंगाधर ,पुरषोत्तम,अजय , कुलदीप, मनीष, विकास व श्याम सुंदर जोशी सहित भारी संख्या मे वार्ड वासी उपस्थित थे। बैठक का संचालन एल.एन्ड.टी के अभियंता खालिद ने किया।

https://jgnews.live/article/samudayik-baithk-me-dee-ghreloo-seevrej-knekshn-kee-jankaree