सालासर पद यात्री सेवार्थ श्री बालाजी जूस भंडारे का संत सानिध्य मे हुआ शुभारंभ

सालासर पद यात्री सेवार्थ श्री बालाजी जूस भंडारे का संत सानिध्य मे हुआ शुभारंभ

मनोज पारीक — — राजस्थान

सालासर पैदल यात्रियों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम है ये विचार श्री हांडिया बाबा मंदिर के महंत श्री गंगानाथ जी महाराज.....

सालासर पैदल यात्रियों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम है ये विचार श्री हांडिया बाबा मंदिर के महंत श्री गंगानाथ जी महाराज व संत श्री रमेश जी महाराज ने बुधवार को स्थानीय सरदारशहर बाईपास रोड़ पर स्थित शिवबाड़ी के पास सालासर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवार्थ हर वर्ष लगने वाले नि:शुल्क श्री बालाजी जूस भंडारे का फीता काटकर उद्धाटन करने के बाद उपस्थित यात्रियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। वही भाजपा नेता भागीरथ सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के इस इकलौते जूस भंडारे की सराहना करते हुए कहा कि जन सहयोग से हर वर्ष शरद पूर्णिमा मेले के अवसर पर लगने वाले बालाजी जूस भंडारे से लाखों यात्री लाभ प्राप्त करते हैं। भंडारा संयोजक लादूसिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया की 7 दिन लगने वाले इस भंडारे में सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ताजा जूस नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर सांवरमल पारीक, पूर्ण मल कम्मा, धन्नाराम कम्मा, बनवारीलाल कम्मा, विनोद पारीक, रिद्धकरण बणसिया, गोविंद बणसिया, महावीर बारुपाल, दीपक भुखरेड़िया, प्रदीप सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह शेखावत, दक्ष कम्मा, कार्तिक सैनी, भंवरलाल चारण, अयूब खान, योगेश कुमार आदि सहित अनेक सेवादार एवं पैदलयात्री गण उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/salasr-pd-yatree-sevarth-shree-balajee-joos-bhndare-ka-snt