साध्वी हेमलता बाई प्रकरण के परिवादी संत हरजीत सिंह ने चूरू पुलिस अधीक्षक से की न्याय की गुहार

साध्वी हेमलता बाई प्रकरण  के परिवादी संत हरजीत सिंह ने चूरू पुलिस अधीक्षक से की न्याय की गुहार

मनोज पारीक — राजस्थान

(संत ने वीडियो जारी कर प्रकरण के नामजद आरोपी पुलिस अधिकारी पवन सिंह को बचाने के लगाये आरोप) (20 जून 26 तक न्याय नही किया तो दी आत्मदाह की धमकी)

रतनगढ़ (मनोज पारीक) गत अप्रैल माह मे रतनगढ़ शहर मे संचालित दादू पंथ के दादू द्वारा आश्रम मे राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त सिख समाज के संत हरजीत सिंह के साथ 19 अप्रैल 26 को हुई मारपीट की घटना के बाद आदिनांक तक संत द्वारा मिडिया के समक्ष इस प्रकरण बाबत अनेको बातो का खुलासा किया गया था जिसके तहत संत ने गत पख़वाड़े रतनगढ़ थाना पुलिस के इंचार्ज के विरुद्ध भी अनेको आरोप लगाये गये थे वही थाना इंचार्ज ने संत द्वारा लगाये सभी आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया गया था। वही गुरुवार को इस प्रकरण मे फिर एक नया मोड़ आया और परिवादी संत हरजीत सिंह ने एक वीडियो जारी कर चूरू जिला पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित करते हुये कहा की गत अप्रैल माह की 19 तारीख को मै आश्रम के महंत देवदास महाराज से साध्वी हेमलता बाई द्वारा मेरे साथ करोड़ो रुपयों की गई धोखाधड़ी व साध्वी द्वारा धोखे से मेरे सोने के गहने व कीमती लगजरी वाहनों को हड़पने के बाद जब मेरे द्वारा उक्त सभी को वापिस मांगा करने पर साध्वी हेमलता व उसके साथ अवैध रूप से रह रहे राजस्थान पुलिस सेवा के पवन कुमार नाम के एक अधिकारी द्वारा मुझे डराने धमकाने एवं मुझे जान से मारने की धमकिया देने के चलते उपजे वातावरण बाद आश्रम के महंत देवदास द्वारा ही इस प्रकरण को बैठकर सुलझाने की बात करने पर इंनके ही बुलावे पर संत हरजीत सिंह जब 19 अप्रैल 26 को दादू द्वारा आश्रम पहुँचे तो वहाँ उनके साथ हुई मारपीट की घटना बाद संत द्वारा स्थानीय थाने मे साध्वी हेमलता सहित उसके भाई एवं   राजस्थान पुलिस सेवा के पवन कुमार नाम के एक अधिकारी सहित दो तीन अन्य द्वारा उनके साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुये नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। जिसमे संत हरजीत सिंह ने उनके साथ हुई मारपीट व साध्वी हेमलता बाई ने उनके करोड़ो रूपये, सोने के गहने व स्वयं की लगजरी कारो को हड़पने के आरोप लगाया था। वही रतनगढ़ थाने मे दर्ज हुई प्राथमिकी की जांच पुलिस द्वारा की जारी है। उक्त घटना के लगभग दो माह बाद गुरुवार 11 जून 26 को संत हरजीत सिंह ने एक चूरू पुलिस अधीक्षक के नाम एक वीडियो जारी कर इस प्रकरण मे पवन कुमार को पुलिस द्वारा बचाने की कोशिश कर उसको क्लीन चिट देने की कार्यवाही का विरोध करते हुये एस पी से जांच को सही करने का कहते हुये आगामी 20 जून 26 तक अगर इस प्रकरण के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया तो संत समाज के साथ एस पी ऑफिस के आगे विरोध प्रदर्शन करने एवं आत्महत्या तक करने की घोषणा की है। वही इस वीडियो बाबत जिला पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा की मुझे इस तरह का कोई वीडियो क्लिप आज 11 जून 26 को सांय 5.45 बजे तक नही मिली है इसलिए बिना जानकारी के कुछ नही कहा जा सकता फिर भी आपके द्वारा मुझे यह सुचना मिली है इसकी जांच करवाऊंगा।

https://jgnews.live/article/sadhvee-hemlta-baee-prkrn-ke-privadee-snt-hrjeet-sinh-ne