रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का किया निरीक्षण -(निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का लिया जायजा)

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का किया निरीक्षण -(निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का लिया जायजा)

मनोज पारीक — राजस्थान

क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा ने मंगलवार को करोड़ो की लागत से बण रहे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखते हुये बन रहे विशाल अस्पताल के भवन बाबत राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत नक्शे के तहत प्रत्येक विंग का गहनता से निरीक्षण करते हुये विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन...

रतनगढ़ (मनोज पारीक) क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा ने मंगलवार को करोड़ो की लागत से बण रहे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखते हुये बन रहे विशाल अस्पताल के भवन बाबत राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत नक्शे के तहत प्रत्येक विंग का गहनता से निरीक्षण करते हुये विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया व दौराने निरीक्षण विधायक को कुछ तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गईं। इस पर विधायक ने संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ सुधार सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक गोदारा ने कहा कि जिला अस्पताल आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल भवन निर्माण में आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके पश्चात विधायक गोदारा ने ट्रोमा सेंटर पहुंचकर वहाँ भर्ती मरीजों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जानी एवं मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं बाबत जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दौराने निरीक्षण विधायक के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर सुजानगढ़ संतोष मीणा, कांग्रेस के पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द चाकलान, पी.एम.ओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, उपनियंत्रक डॉ. महेंद्र घोडेला, अस्पताल निर्माण संबंधित ठेकेदार अमित कुमार,चरण सिंह कोका सहित अन्य अधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

https://jgnews.live/article/rtngdh-vidhayk-poosaram-godara-ne-nirmanadheen-jila-asptal