रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई
मनोज पारीक — — राजस्थान
संबंधित अधिकारियो से दौराने सुनवाई वार्ता कर दिए आवश्यक निर्देश
रतनगढ़ (मनोज पारीक) क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा ने रविवार को विधायक आवास परिसर स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे विधानसभा क्षेत्र रतनगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से अपनी जनसमस्याएं लेकर जनसुनवाई में आये क्षेत्रवासियो से विधायक गोदारा सभी से क्रमानुसार एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनी व प्राप्त परिवेदनाओं के तहत विभागवार संबंधित अधिकारियो से से मौके पर ही भ्रमण ध्वनि से वार्ता करते हुये बताई गई समस्याओ के जल्द समाधान के निर्देश अधिकारियो को दिए व परिवादियों को शीघ्र समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। दौराने जनसुनवाई नाडीया जी.एस.एस के ढढेरू भामुवान, जैतासर फीडर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे विधुत पोल को बदलवाने, तहसील के अनेको गांवों में पेयजल की बाधित सप्लाई ,अघोषित विद्युत कटौती एवं बार बार हो विद्युत ट्रिपिंग सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होने तथा तय समय पर आरडीएसएस योजना के अंतगर्त ढाणी कनेक्शन नहीं होने, ग्राम लाछडसर , आलसर, हुडेरा फांटा, जोगलिया मे रास्ता, ट्यूबवेल में उपकरण डालने के बाद पाइप लाइन का कार्य नहीं होने से हो रही परेशानी एवं खुडेरा छोटा में तीन माह से उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम नहीं आने सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं राजलदेसर में सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया गया। जिस पर विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे पोल को तत्काल बदलने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत सप्लाई सुदृढ़ करने व आपणी योजना, जे जे एम , से पानी सप्लाई व्यवस्था को सुचारू रखने एवं अधूरी पाइप लाइन कार्य को शीघ्र पूरा करने , बिजाई से पूर्व ढाणी कनेक्शन करने, संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। दौराने जनसुनवाई मे अरविंद चाकलान, राजकुमार सिहाग , अब्बास गोरी, दलीप सिहाग, लियाकत अली, सुखराम नायक, नेमीचंद, प्रदीप सैनी, रामूराम नायक, दुर्गादत्त, बजरंग सोनी, द्वारका प्रसाद, चरण सिंह कोका सहित ग्रामीण एवं शहरवासी मौजूद रहे।
https://jgnews.live/article/rtngdh-vidhayk-poosaram-godara-ne-kee-jnsunvaee