रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त छिलका पकड़ा

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त छिलका पकड़ा

मनोज पारीक — — राजस्थान

स्विफ्ट डिजायर कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ पवन कुमार तथा रतनगढ़ वृत्ताधिकारी इंसारअली के सुपरविजन में थानाधिकारी सी आई संदीप कुमार के नेतृत्व में रतनगढ़ पुलिस टीम द्वारा एनएच-11 पर गश्त व नाकाबंदी की जा रही थी। बीकानेर से जयपुर मार्ग पर पुलिस चौकी बीरमसर के समीप संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के दौरान पुलिस टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में छुपाकर ले जाया जा रहा 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने कार सवार आरोपी मोहम्मद जमील (उम्र 42 वर्ष) पुत्र बुन्दू अली तथा मोहम्मद आजाद (उम्र 22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद जमील, दोनों निवासी वार्ड नंबर 51, चूरू (पुलिस थाना कोतवाली) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

https://jgnews.live/article/rtngdh-pulis-kee-bd-ee-karrvaee-74-kilo-860-gram-doda-post