रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन

रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन

मनोज पारीक — राजस्थान

रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन का भूमि पूजन रतनगढ़ में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नगरपालिका के नवीन भवन निर्माण कार्य का बुधवार को पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने भूमि पूजन किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन नगरपालिका की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा तथा आमजन को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गत 25 जनवरी 26 को राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा स्थानीय सेठ बुधमल दुगड़ राजकीय नेहरू स्टेडियम मे रतनगढ़ पालिका के आधीन हुये करोड़ो रुपयों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व करोड़ो की लागत से होने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास तत्कालीन पालिका के कांग्रेस बोर्ड के वक्त आहूत एक विशाल समारोह मे किया गया था। उसी परिपेक्ष्य तहत बुधवार को रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन निर्माण कार्य की विधिवत पूजा-अर्चना पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महर्षि ने कहा की लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इसके बण जाने से नगरपालिका की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। महर्षि ने कहा कि रतनगढ़ के विकास को नई दिशा देने वाले इस भवन का निर्माण नगर की प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आमजन को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन नगरपालिका के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जनसुविधाओं के विस्तार का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आमजन के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी रतनगढ़ के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे। भूमि पूजन के दौरान आहूत कार्यक्रम में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ.सहदेव चारण, जेईएन अंकित कुशवाहा,भूमि शाखा प्रभारी संजय बारी, भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, दीनदयाल पारीक, सुशील इंदौरिया, श्योपाल मेघवाल, प्रवीण शर्मा, रामकिशन गौरीसरिया, सज्जन सिंह, सुनील कम्मा,आदिल खान, करणी सिंह राजियासर, याकूब गौरी, बालमुकुंद, बलवीर स्वामी सहित अनेको भाजपाई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/rtngdh-ngrpalika-ke-nveen-bhvn-ka-huaa-bhoomi-poojn