रतनगढ़ में ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का हुआ शुभारम्भ

रतनगढ़ में ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का हुआ शुभारम्भ

मनोज पारीक — राजस्थान

स्थानीय उपखण्ड कार्यालय परिसर में आहूत एक सादे समारोह में उपखण्ड अधिकारी मिथिलेश कुमार ने ई-वेस्ट कलेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुये उपखण्ड अधिकारी कुमार ने कहा कि बढ़ते ई-वेस्ट को सही तरीके से निस्तारित करना आज की महती आवश्यकता है,इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक ..

रतनगढ़ (मनोज पारीक) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रतनगढ़ मे संचालित सास टेक ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग सॉल्यूशन्स द्वारा रतनगढ़ में ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का शुभारम्भ विशव पर्यावरण दिवस के दिन किया गया। स्थानीय उपखण्ड कार्यालय परिसर में आहूत एक सादे समारोह में उपखण्ड अधिकारी मिथिलेश कुमार ने ई-वेस्ट कलेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुये उपखण्ड अधिकारी कुमार ने कहा कि बढ़ते ई-वेस्ट को सही तरीके से निस्तारित करना आज की महती आवश्यकता है,इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर्यावरण संरक्षण में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आमजन को ई-वेस्ट को इधर-उधर फेंकने के बजाय अधिकृत रिसाइकलर तक पहुंचाना चाहिए। वही  सास टेक ई वेस्ट रिसाइक्लिंग सॉल्यूशन्स के सी.ई.ओ महेश सैनी ने बताया कि इस अभियान के तहत ई-वेस्ट कलेक्शन वैन रतनगढ़ शहर के सभी वार्डो में जाकर लोगों को ई-वेस्ट के सही निस्तारण के प्रति जागरूक करेगी तथा पुराने मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी, प्रिंटर, बैटरी, केबल सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक कचरे का संग्रहण करेगी और नागरिकों को उनके ई-वेस्ट के बदले उचित मूल्य भी दिया जाएगा। वही  सास टेक के गोविंद बारहट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा की ई-वेस्ट को सही जगह पहुंचाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण बना सकते हैं। इस अवसर पर प्रशांत तंवर, मुकेश सिंह, गोपीराम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। री साइकिलिग संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एस.डी.एम 

https://jgnews.live/article/rtngdh-men-ee-vest-klekshn-draiv-ka-huaa-shubharmbh