रतनगढ़ विधायक गोदारा ने क्षेत्रवासियो की सुनी समस्याएं - अधिकारियो के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रतनगढ़ विधायक गोदारा ने क्षेत्रवासियो की सुनी समस्याएं - अधिकारियो के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मनोज पारीक — राजस्थान

विधायक पूसाराम गोदारा ने जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की बिजली-पानी से जुड़ी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

शुक्रवार को रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने विधायक आवास परिसर स्थित कांग्रेस शहर एवं देहात कार्यालय मे जनसुनवाई आहूत की जिसमे तहसील क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण जन अपनी विभिन्न समस्याओ को विधायक को अवगत करवाया। जनसुनवाई मे आये समस्त क्षेत्र वासियो से गोदारा ने क्रमानुसार वार्तालाप करते हुये उनकी समस्याओ को गंभीरता से सुनते हुये आई समस्या के संबंधित विभाग के अधिकारियो से मौके पर ही वार्तालाप की और स्वयं के द्वारा बताई समस्याओ के त्वरित निस्तारण बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  आयोजित जनसुनवाई में विधायक गोदारा ने क्षेत्रभर से पहुंचे ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं शहरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दौराने जनसुनवाई गोदारा के समक्ष जर्जर स्कूलों की मरम्मत, आपणी योजना, एवं शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 7,10,11 ,43 की बाधित पेयजल सप्लाई को सही करवाने,ढाणियों में टूटे पड़े विद्युत पोल बदलने सहित, बिजली व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। वही विधायक गोदारा ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहाँ की आमजन से जुडी मूलभूत विषयो की जनसमस्याओ के निस्तारण मे कोताही बर्दाश्त नही को जायेगी वही गोदारा ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाते हुये विभिन्न विभागों के अधिकारियो के सख्त निर्देश दिए। दौराने जनसुनवाई निवर्तमान शहर ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद अरविंद चाकलान, रतन लाल मेघवाल, सुरेंद्र हुड्डा, जब्बार खोखर, दलीप बिस्सू, कयूम गौरी, मेघाराम सारण, आसिफ खान, चरण सिंह कोका, मानाराम, किशोर बिजारणियां ,आदुराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कस्बेवासी उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/rtng-vidhayk-godara-ne-kshetrvasiyo-kee-sunee-smsyaen