रतनगढ़ विधायक गोदारा ने की जनसुनवाई

रतनगढ़ विधायक गोदारा ने की जनसुनवाई

मनोज पारीक — राजस्थान

रतनगढ़ विधायक गोदारा ने की जनसुनवाई

सोमवार को रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। आहूत जनसुनवाई में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में वाशिदे अपनी विभिन्न समस्याएँ लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान ग्राम निमड़ी चारनान, जेगणिया बिदावतान सहित गांव एवं शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने , रतनगढ़ कस्बे के वार्ड 18, 25 सहित विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज में सुधार, सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण, उपस्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पद भरने, चिकित्सा व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं तथा नगरपालिका से संबंधित विभिन्न मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। विधायक गोदारा ने प्राप्त समस्त परिवादों व समस्या से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्तालाप करते हुये अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। दौराने जनसुनवाई पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, तिलोक बिस्सू, मुख्तयार खान, सुरेश खेरिया,चरण सिंह कोका, राजदीप भूवाल,  विजय पाल गोदारा, रेखाराम, बाबूलाल, सहित कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रो से आये क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/rtng-vidhayk-godara-ne-kee-jnsunvaee