रतनगढ़ से सांवरिया सेठ के लिए सीधी रोड़वेज बस का शुभारंभ -(चालक व परिचालक का किया अभिनंदन)

रतनगढ़ से सांवरिया सेठ के लिए सीधी रोड़वेज बस का शुभारंभ -(चालक व परिचालक का किया अभिनंदन)

मनोज पारीक — राजस्थान

सांवरिया सेठ की सीधी बस सेवा के प्रथम दिन रतनगढ़ बस आगमन पर बस चालक व परिचालक का स्वागत करते शहर वासी

रतनगढ़ क्षेत्र के वाशिदो के लिए 15 जून 26 सोमवार का दिन विशेष रहा क्योंकि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम रोडवेज के सरदारशहर डिपो द्वारा सांवरिया सेठ जाने वाले सांवरिया भक्तो के लिए अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की रोडवेज की सीधी सेवा सोमवार से प्रारम्भ की। निगम से प्राप्त जानकारी अनुसार यह बस प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे सरदारशहर से रवाना होकर सुबह 7.15 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी तथा रतनगढ़ मुख्य बस स्टैंड पर 15 मिनट रुककर 7.30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी जो रात्रि 8.20 पर सांवरिया सेठ पहुंचेगी। उक्त बस वाया सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, कुचामन, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ होते हुए सांवरिया सेठ जाएगी। वापसी मे यह बस सांवरिया सेठ से प्रातः 5 बजे बस रवाना होगी, जो शाम 6 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी। उक्त बस में यात्रा करने के लिए यात्री ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टिकट की बुकिंग भी करवा सकेंगे। बस में पुरुष यात्री का किराया 525 एवं महिला यात्रियों का किराया 280 रुपए हैं। अन्य सुविधाएं विभाग द्वारा नियमानुसार लागू होगी। वही सोमवार की सुबह बस के रतनगढ़ स्टैंड पर पहुंचने पर बस चालक रमेश पूनियां एवं परिचालक चानणमल का कस्बे के गणमान्य जनो ने माला, दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। अब क्षेत्र से सांवरिया सेठ जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर निलेश इंदौरिया, अनिल भार्गव, राकेश माली, भीमराज प्रजापत, प्रेमप्रकाश आत्रेय, निरंजन स्वामी, नारायणप्रसाद सैनी, संजय सैनी, घासीराम नाई, कमल विष्णु, किसनलाल सैनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/rtng-se-sanvriya-seth-ke-lie-seedhee-rod-vej-bs-ka