रतनगढ़ पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष जूली का कांग्रेस जनो ने किया स्वागत

रतनगढ़ पहुंचने पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष जूली का कांग्रेस जनो ने किया स्वागत

मनोज पारीक — राजस्थान

बीकानेर जाते समय रतनगढ़ रुके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली  बुधवार को बीकानेर में पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं तथा बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के आदेश के विरोध मे कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन व आम जनसभा में भाग लेने के लिए बीकानेर जाते वक्त  मंगलवार को संगम चौराहे स्थित पवन होटल प्रागंण मे क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक गोदारा ने डोटासरा व जूली सहित नोहर विधायक अमित चाचाण, फतेहपुर विधायक हाकम अली तथा पार्टी के चूरू जिलाध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया वही दोनों नेताओं के स्वागत मे भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने भी डोटासरा व जुली का अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, रतन लाल मेघवाल, कल्याण सिंह, विजय कुमार माली, रामवीर राईका, जाकिर हुसैन, सजन बाटड़, महेंद्र सैनी, अजय बंणसिया, जसकरण गौड़, फकीरचंद, विद्याधर मेघवाल, भागीरथ खीचड़, चरण सिंह कोका, लादूराम थोरी, जगदीश सोनी , एडवोकेट महेन्द्र डूडी, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/rtng-phunchne-pr-prdesh-kangres-adhyksh-dotasra-evn-neta