रतनगढ़ पालिका बनाम गोविन्द सिंह प्रकरण मे पी.एम व सी.एम के नाम दिये ज्ञापन
मनोज पारीक — — राजस्थान
(सिंह ने पालिका ई. ओ व सफाई निरीक्षक पर लगाये गंभीर आरोप) (पालिका ई.ओ चारण ने कहा की स्वयं को बताता है अमित शाह का भाई ) (ई.ओ ने बताया की पालिका की कार्यवाही हुई व होंगी नियमानुसार )
रतनगढ़ (मनोज पारीक) गुरुवार को दर्जनों लोगो ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी के मार्फत प्रेषित किया गया। दिए ज्ञापन मे नगर पालिका मंडल द्वारा मनमर्जी से किये जा रहे कार्यों एवं पालिका के अधिशाषी अधिकारी द्वारा कार्यों मे भ्र्ष्टाचार करते हुये सुविधा शुल्क लेकर अवैध निर्माण कार्यों को करवाने एवं स्थानीय धन्वंतरि नगर स्थित एक मकान निर्माण कार्य को ई.ओ द्वारा निजी देषता के रुकवाने और पालिका प्रशासन द्वारा उक्त कार्य को रोके जाने के कारणों की जांच करवाने की मांग की गई। वही ज्ञापन देने के बाद दर्जनों लोगो का नेतृत्व कर रहे गोविन्द सिंह नाम के व्यक्ति ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुये पालिका प्रशासन के साथ साथ पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ. सहदेव चारण व पालिका के सफाई निरीक्षक शुभकरण वाल्मीकि के ऊपर आरोपों की झड़ी लगाते हुये कहा की ई.ओ ने निजी दुश्मन की भाति अपने पद का दुरुपयोग करते हुये उसके घर पर पालिका सफाई कर्मियों की टीम को भेज कर दूसरी बार मेरी निर्माण सामग्री को जप्त करवाया गया है, जबकि ई.ओ ने शहर मे भ्र्ष्टाचार का जो खुला खेल कर रखा है उसको मैंने उजागर करने की कोशिश की तो ई.ओ द्वारा निजी स्तर पर कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। वही उक्त प्रकरण के संदर्भ मे पालिका ई.ओ डॉ. सहदेव दान चारण ने बताया की गोविन्द सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा सोशल मिडिया पर पालिका एवं पालिका कर्मियों सहित मेरे ऊपर निजी स्तर से जो भ्रामक व तथ्य हीन आरोप लगाये है एवं जो गलत व मिथ्या जानकारी सोशल मिडिया के मार्फत विभिन्न प्लेटफार्म पर इस व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई है वो झूठ का पुलिंदा है। चारण ने कहा किया गोविंद सिंह कभी स्वयं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाई बताता है तो कभी राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति का प्रदेश अध्यक्ष बताता है तो कभी माननीय उच्च न्यायलय के किसी न्याय मूर्ति का नजदीकी रिश्तेदार बनते हुये पालिका पर अनावश्यक दबाब बनाने की कोशिश करते हुये स्वयं नियम विरुद्ध निर्माण कार्य को करवाने की कोशिश कर रहा है इस व्यक्ति ने अपने झूठे रुतबे को ग़ालिब करते हुये आम रास्ते की सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता अवरुद्ध कर रखा था जिससे आमजन को तकलीफ हो रही थी पालिका को जब रास्ता अवरुद्ध बाबत शिकायत मिली तब पालिका द्वारा गोविंद सिंह को नियमानुसार नोटिस देकर जबाब मांगा गया और नोटिस मे दिए समयानुसार सामग्री को उठाने का आदेश जारी किया गया तो तभी से यह व्यक्ति अनर्गल और तथ्यहीन टिप्पणी व बयान जारी करने लग गया। चारण ने कहा की गोविंद सिंह द्वारा लिंक रोड पर एक निर्माण कार्य को अवैध निर्माण कार्य बताते हुये उस निर्माण कार्य की पालिका मे शिकायत की गई थी जिस पर पालिका ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुये उस शिकायत पर जांच बैठाते हुये उक्त कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई और कार्य को बंद करवा दिया गया। वही गोविन्द सिंह स्वयं के मकान का निर्माण कार्य फर्जी दस्तावेजो को आगे रखकर बदस्तूर जारी रखने की कोशिश कर रहा है जो कतई स्वीकार्य नही है। चारण ने कहा की गोविंद सिंह के द्वारा करवाया जा रहा निर्माण कार्य पालिका नियमो के विरुद्ध पाया गया तब उस कार्य को रोका गया जिस पर इस व्यक्ति ने न्यायलय मे झूठी दर्खास्त दी और माननीय न्यायलय मे जो दस्तावेज प्रस्तुत किये वो कूट रचित पेश किये न्यायलय द्वारा जब पालिका से इस व्यक्ति द्वारा पेश किये दस्तावेजो बाबत जानकारी मांगी गई जिस पर पालिका के रिकार्ड से दस्तावेजो का मिलान किया गया तो गोविंद सिंह द्वारा न्यायलय मे पेश किये दस्तावेज कूट रचित व फर्जी पाए गये वही इसके द्वारा जो निर्माण स्वीकृति को दिखाया गया वो शत प्रतिशत फर्जी है और उस पर जिस अधिकारी के हस्ताक्षर बताये गये है वो फर्जी व कूट रचित हस्ताक्षर पाए गये। चारण ने आगे बताया की इस व्यक्ति द्वारा राजकीय कार्य मे बाधा डाली गई है और पालिका के कर्मियों के विरुद्ध जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिसकी लिखित शिकायत कर्मियों द्वारा मुझे दी गई है जिस पर शीघ्र ही नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल मे ली जायेगी। वही गोविंद सिंह स्वयं को पाक साफ बताते हुये ई.ओ चारण द्वारा रखे गये समस्त बिन्दुओ को झूठ का पुलिंदा बताया। वही समाचार लिखें जाने तक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका द्वारा गोविंद सिंह के खिलाफ रतनगढ़ थाना पुलिस मे राजकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने, पालिका कर्मियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुये एक लिखित प्रार्थना पत्र पेश किया गया है जिस पर प्राथमिकी दर्ज होने किया प्रक्रिया चल रही है।
https://jgnews.live/article/rtng-palika-bnam-govind-sinh-prkrn-me-pee-em-v-see-em-ke