रतनगढ़ में हुआ जिला आबकारी अधिकारी का पद स्वीकृत
मनोज पारीक — — राजस्थान
राजस्थान सरकार के आबकारी वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव वरुण मिश्रा द्वारा जारी किए आदेशों में अब क्षेत्र में आबकारी थाने में जिला आबकारी अधिकारी बैठेंगे। ..
राजस्थान सरकार के आबकारी वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव वरुण मिश्रा द्वारा जारी किए आदेशों में अब क्षेत्र में आबकारी थाने में जिला आबकारी अधिकारी बैठेंगे। जिला आबकारी अधिकारी का पदनाम अब उपायुक्त होगा। संयुक्त शासन सचिव मिश्रा ने उक्त आदेश राज्यपाल की आज्ञा से जारी किए हैं। साथ ही शहर में आबकारी अधिकारी कार्यालय एवं आबकारी थाना दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित होता था, जिसे भी मर्ज कर एक ही स्थान पर संचालित किया जाएगा। अब नए आदेशों के अनुसार उपायुक्त के अधीनस्थ रतनगढ़, सुजानगढ़ व बीदासर उपखंड क्षेत्र आएगा।
https://jgnews.live/article/rtng-men-huaa-jila-aabkaree-adhikaree-ka-pd-sveekrit