रतनगढ़ क्षेत्र में दशहरा पर्व मनाया हर्षोल्लास के साथ
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ क्षेत्र में दशहरा पर्व मनाया हर्षोल्लास के साथ (नगरपालिका के तत्वावधान मे नेहरू स्टेडियम मे 101 फुट के दशानन का हुआ दहन)
मंगलवार को क्षेत्र में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम मे नगरपालिका के तत्वावधान में राजकीय सेठ बुधमल दूगड नेहरू स्टेडियम में दशहरा महोत्सव का आयोजन हुआ। पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के सानिध्य मे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर डीवाईएसपी इंसार अली, थाना प्रभारी संदीप विशनोई,पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, ईओ भवानी शंकर व्यास, विनोद डागा, पूर्व पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, पार्षद रामनारायण व्यास, राहुल यादव, श्रीमती रेखा इन्दौरिया, विरेन्द्र बुनकर, अमित चौधरी, रामधन महर्षि सहित अर्जून सिंह फ्रासां, प्रवीण शर्मा अनेको पार्षदगण व शहर के भारी संख्या मे गणमान्यजन व मातृशक्ति उपस्थित रही। इसके साथ एसपी वर्मा एवं तथा बर्बरीक ग्रुप के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में शहर में संचालित विभिन्न रामलीलाओं के कलाकार भी शामिल हुए तथा बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान कलाकारों का मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। नगरपालिका द्वारा बनाए गए 101 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले के दहन व आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान नगरपालिका के सभी सदस्य, कर्मचारी सहित कई लोग उपस्थित थे। मंच संचालन पुर्णिमा लढा ने किया। इसी परिपेक्ष्य के तहत शहर मे हो रही रेलवे रामलीला समिति द्वारा रावण के 35 फीट ऊंचे पुतले का प्रतीकात्मक दहन, आतिशबाजी और झांकी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह फ्रांसा, संतोष तालनियां, विनोद डागा, राज खान, राहुल व्यास, कार्यकारी अभियंता पूर्णिमा यादव और पूर्व पार्षद राजेंद्र बबेरवाल बतौर अतिथि मंचस्थ थे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश गहलोत और अशोक वर्मा ने किया।
https://jgnews.live/article/rtng-kshetr-men-dshhra-prv-mnaya-hrshollas-ke-sath