रतनगढ़ के युवा प्रवासी उद्योगपति राजीव बैद भी राज्य स्तर पर होगे भामाशाह सम्मान से अलंकृत
मनोज पारीक — — राजस्थान
उद्योगपति राजीव बैद को मिलेगा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान रतनगढ़ के युवा प्रवासी उद्योगपति एवं समाजसेवी राजीव बैद को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 29 जून को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बैद द्वारा विभिन्न राजकीय विद्यालयों में 50 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य करवाए गए हैं।
रतनगढ़ के प्रमुख समाजसेवी जोधराज बैद के सुपुत्र राजीव बैद भी आगामी 29 जून को जयपुर में आयोज्य राज्य स्तरीय समारोह में भामाशाह के रूप में सम्मानित होंगे । भामाशाह प्रेरक कुलदीप व्यास ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रतनगढ़ के बैद परिवार की दूसरी पीढ़ी को दूसरी बार तथा पूरे परिवार को कुल 10 वीं बार यह सम्मान प्राप्त हो रहा है । राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष 30 लाख रूपये से अधिक का कार्य करवाने वाले दानदाताओं को राज्य स्तर पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है। बैद को अपनी कंपनी जी पी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूंछ में भव्य सभागार एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हुडेरा में शौचालय ब्लॉक तथा एम जी जी एस पंडितपुर व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहा में फर्नीचर निर्माण पर पचास लाख से अधिक का कार्य करवाने पर यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है । इससे पूर्व ए बी सी आई इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के माध्यम से राजकीय विद्यालयों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवा चुके बैद को रतनगढ़ नागरिक परिषद् दिल्ली एन सी आर के सचिव कुणाल व्यास , लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज जोशी , जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़, प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा , नरेंद्र सांकृत्य , दौलत राम दायमा आदि ने इस उपलब्धि के लिये बधाई प्रेषित की।
https://jgnews.live/article/rtng-ke-yuva-prvasee-udyogpti-rajeev-baid-bhee-rajy-str-pr