रतनगढ़ के सराफ परिवार के तीन भामाशाहों होंगे राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित

रतनगढ़ के सराफ परिवार के तीन भामाशाहों होंगे  राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित

मनोज पारीक — राजस्थान

सराफ व उपाध्याय परिवार को सातवीं बार मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

स्थानीय श्री गांधी बाल निकेतन द्वारा सरकारी विद्यालयों के सुदृढ़िकरण हेतु चलाई जा रही इंटरेक्टिव बोर्ड परियोजना से जुड़े सराफ परिवार के तीन भामाशाहों व उपाध्याय परिवार के दो प्रेरकों को 30 वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में आगामी 29 जून 26 को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में 30 लाख से अधिक की राशि प्रदान करने पर भामाशाहों तथा 50 लाख से अधिक के सहयोग हेतु प्रेरित करने पर प्रेरकों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष कोलकाता प्रवासी उदारमना सराफ परिवार द्वारा एक करोड़ से अधिक की राशि का सहयोग प्रदान करने पर भामाशाह प्रदीप सराफ, उनकी पत्नी मंजू सराफ एवं उनके पुत्र नमन सराफ को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सनद की गत वर्ष 2025 में प्रदीप सराफ को जयपुर में तथा इससे पूर्व 2024 में इसी परिवार से नरनारायण सराफ, मंजू सराफ व प्रदीप सराफ को उदयपुर में सम्मानित किया जा चुका है। वही इस अविस्मरणीय कार्य के प्रेरणास्त्रोत  श्री गांधी बाल निकेतन के सचिव राजीव उपाध्याय व उनकी पुत्री जिया उपाध्याय को इस समारोह में भामाशाह प्रेरक सम्मान प्रदान किया जायेगा। इस परियोजना में उपाध्याय परिवार को मिलने वाला यह लगातार सातवां राज्य स्तरीय सम्मान होगा। गौर तलब की किसी एक परियोजना में एक ही परिवार से सम्मानित होने का यह अनूठा रिकॉर्ड इंटरेक्टिव बोर्ड परियोजना से जुड़े सराफ परिवार के भामाशाहों व उपाध्याय परिवार के प्रेरकों ने बनाया है जिन्होंने बीते चार वर्षों में करोड़ों रूपये के आर्थिक सहयोग से चूरू जिले के सैंकड़ों सरकारी महाविद्यालयों व विद्यालयों में इंटरेक्टिव बोर्ड की स्थापना करवाई है। जिसके चलते इंटरेक्टिव बोर्ड परियोजना से जुड़े भामाशाह बारह बार एवं प्रेरक सात बार राज्य स्तर पर सम्मानित हुए हैं।

https://jgnews.live/article/rtng-ke-sraph-privar-ke-teen-bhamashahon-honge-rajy-streey