रतनगढ़ के प्रवासी उद्योगपति छतरसिंह हीरावत राज्य स्तर पर भामाशाह सम्मान से होंगे सम्मानित (प्रेरक के रूप में सौरभ हीरावत का भी होगा राज्य स्तरीय सम्मान)

रतनगढ़ के प्रवासी उद्योगपति छतरसिंह हीरावत राज्य स्तर पर भामाशाह सम्मान से होंगे सम्मानित (प्रेरक के रूप में सौरभ हीरावत का भी होगा राज्य स्तरीय सम्मान)

मनोज पारीक — राजस्थान

आगामी 29 जून 26 को जयपुर मे होने जा रहे 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रतनगढ़ के भामाशाह छतरसिंह हीरावत एवं प्रेरक सौरभ हीरावत को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष 30 लाख रूपये से अधिक का कार्य करवाने वाले को भामाशाह तथा 50 लाख रूपये तक के कार्य में प्रेरकीय भूमिका निभाने के लिए प्रेरक के रूप में सम्मानित किया जाता है।

आगामी 29 जून 26 को जयपुर मे होने जा रहे 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रतनगढ़ के भामाशाह छतरसिंह हीरावत एवं प्रेरक सौरभ हीरावत को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष 30 लाख रूपये से अधिक का कार्य करवाने वाले को भामाशाह तथा 50 लाख रूपये तक के कार्य में प्रेरकीय भूमिका निभाने के लिए प्रेरक के रूप में सम्मानित किया जाता है।  उक्त नियमो के तहत ही भामाशाह छतरसिंह हीरावत द्वारा हस्त मुक्त भावो से लाखो रुपये  शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगाये है उक्त कार्य मे सौरभ हीरावत की प्रेरणा महत्वपूर्ण थी। संस्था प्रधान नरेंद्र सांकृत्य ने बताया कि भामाशाह हीरावत ने रतनगढ़ शहर की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पंडितपुर में लगभग 52 लाख रुपए की लागत से आचार्य महाप्रज्ञ सभागार,कला मंच, रसोई घर, भंडार कक्ष, जल मंदिर, नवीन प्रवेश द्वार एवं संपूर्ण विद्यालय परिसर में रंगीन ब्लॉक लगवाए हैं। इससे पूर्व सत्र 2024-25 में भी भामाशाह ने विद्यालय में तीन कक्षा कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, बाल वाटिका तथा शौचालय ब्लॉक का निर्माण करवाया था और उक्त सभी के लिए सौरभ की प्रेरणा ही थी। वही इस सम्मान पर दानदाता परिवार के मुख्य सलाहकार चतुर्भुज गोस्वामी , अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास , समाज सेवी लालचंद मारोठिया , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, युवक संघ पंडितपुर, यूसीईईओ सुरेश सांखोलिया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने भामाशाह एवं प्रेरक परिवार को बधाई दी। फोटो -4 राज्य स्तर पर भामाशाह व भामाशाह प्रेरक हीरावत बंधु

https://jgnews.live/article/rtng-ke-prvasee-udyogpti-chhtrsinh-heeravt-rajy-str-pr