रिटायर्ड जस्टिस लोढ़ा ने आरओ राहुल शर्मा को लगाई फटकार: बोले-अतिरिक्त मशीनें हटाए बिना प्लांट चलाने का फैसल... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — अपराध
रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा रविवार को चौथी बार ट्रीटमेंट प्लांटों और बांडी नदी का निरीक्षण करने पहुंचे। दोपहर में वे ट्रीटमेंट प्लांट-4 पहुंचे। यहां नेहड़ा गांव के किसान वागाराम...
रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा रविवार को चौथी बार ट्रीटमेंट प्लांटों और बांडी नदी का निरीक्षण करने पहुंचे। दोपहर में वे ट्रीटमेंट प्लांट-4 पहुंचे। यहां नेहड़ा गांव के किसान वागाराम विश्नोई ने प्लांट छलकने और प्रदूषित पानी प्लांट में फैलने की शिकायत की। . बोले- अतिरिक्त मशीनें क्यों नहीं हटाईं? प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान लोढ़ा ने आरओ राहुल शर्मा से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे रखा है कि जिन इकाइयों में प्लांट की क्षमता के अनुसार आवंटित केएलडी से ज्यादा मशीनें हैं, उन्हें हटाया जाए। इसके बावजूद इकाइयों से अतिरिक्त मशीनें क्यों नहीं हटाई जा रही हैं? उन्होंने कहा कि इससे पहले प्लांट शुरू ही नहीं करना था। बिना हायर अथॉरिटी से पूछे इतना बड़ा फैसला कैसे लिया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 6 महीने हो चुके हैं, इसके बाद भी हालात ऐसे ही हैं। ट्रीटमेंट प्लांट-4 पहुंचने से पहले लोढ़ा ने आउवा, फुलाद डैम, जोजावर, बोमादड़ा, हेमावास बांध और गढ़वाड़ा में बांडी नदी का निरीक्षण किया। क्षमता नहीं तो इकाइयों से पानी क्यों ले रहे? लोढ़ा ने सीईटीपी फाउंडेशन के सचिव संदीप मेहता और डायरेक्टर विनय बंब से कहा कि जब प्लांट की क्षमता नहीं है तो इकाइयों से पानी क्यों लिया जा रहा है। इसी दौरान किसान वागाराम विश्नोई ने प्लांट में नया बनाया गया अतिरिक्त टैंक भी दिखाया। लोढ़ा ने आरओ को रिकॉर्ड का एनालिसिस करने के निर्देश दिए। नदी में प्रदूषित पानी मिला, आरओ ने बताया पुराना प्लांट-4 के पीछे बांडी नदी में प्रदूषित पानी देखकर लोढ़ा ने पूछा कि यह पानी कहां से आया। आरओ राहुल शर्मा ने बताया कि यह पुराना पानी है। इस मामले में एफआईआर भी हो चुकी है। 6 एमएलडी क्षमता तक नहीं पहुंचा प्लांट डायरेक्टर विनय बंब ने बताया कि प्लांट को 6 एमएलडी पर चलाने के लिए समय दिया गया था। अभी तक प्लांट चलाने वाली कंपनी प्लांट को 6 एमएलडी तक नहीं ला पाई है। इसके लिए कंपनी को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। किसान ने जेके डाइंग पर कार्रवाई की बात कही किसान वागाराम विश्नोई ने बताया कि आरपीसीबी की टीम ने 24 जुलाई को मंडिया रोड स्थित जेके डाइंग और मेघा टैक्स प्रिंट्स के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने लोढ़ा से कहा कि दोनों में से केवल मंडिया रोड स्थित जेके डाइंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर आरओ ने कहा कि वह उस समय अवकाश पर थे। मेघा टैक्स प्रिंट्स की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। नाले में पानी आने की सूचना पर सैंपल लिए इधर, जिला उद्योग केंद्र के पास एक फैक्ट्री के पाइप से नाले में पानी आ रहा था। सूचना मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और पानी के सैंपल लिए। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/ritayrd-jstis-lodh-a-ne-aaro-rahul-shrma-ko-lgaee-phtkar