रिश्वत लेते हुए विराटनगर तहसीलदार समेत तीन पकड़े: जयपुर एसीबी की टीम ने की कार्रवाई, रजिस्ट्री के एवज में म... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
जयपुर एसीबी की टीम ने बुधवार शाम कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर तहसील ऑफिस में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक देवीलाल और एक कथित दलाल को 55 हजार...
जयपुर एसीबी की टीम ने बुधवार शाम कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर तहसील ऑफिस में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक देवीलाल और एक कथित दलाल को 55 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। . रजिस्ट्री के एवज में मांगे थे एक लाख रुपए जानकारी के अनुसार, परिवादी से रजिस्ट्री देने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत, रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी टीम ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई एएसपी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में की गई। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस एसीबी की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल, एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुटी है। रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ने की संभावना है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/rishvt-lete-hue-viratngr-thseeldar-smet-teen-pkd-e-jypur