रेल्वे रामलीला मंच पर दशरथ - कैकेयी संवाद का हुआ मंचन
मनोज पारीक — — राजस्थान
रेलवे रामलीला समिति द्वारा रेलवे कला मंच पर आयोजित रामलीला में चौथे दिन की लीला मे कैकयी मंथरा संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद, दशरथ मरण, भरत कैकेयी संवाद की दर्शनीय लीला का मंचन किया गया। दशरथ मरण और भरत विलाप....
रेलवे रामलीला समिति द्वारा रेलवे कला मंच पर आयोजित रामलीला में चौथे दिन की लीला मे कैकयी मंथरा संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद, दशरथ मरण, भरत कैकेयी संवाद की दर्शनीय लीला का मंचन किया गया। दशरथ मरण और भरत विलाप के भावपूर्ण दृश्यों को देखकर दर्शक भावुक हो गए। निर्देशक राजेश गहलोत ने बताया कि रामलीला में राम की भूमिका नीरज मारू, सीता रोहित प्रजापत, लक्ष्मण मोहित सिंह राठौड़, दशरथ फिरोज खान, कौशल्या भूपेंद्र हर्षवाल, केकैयी मनोज घारु, सुमित्रा भूवनेश प्रजापत, मंथरा मनोज यादव,भरत गोविंद हर्षवाल, शत्रुघ्न दीपक शर्मा, वशिष्ठ श्यामलाल प्रजापत और सुमंत की भूमिका राहुल सैन ने अभिनीत की। इस मौके पर समिति के सांवरमल प्रजापत, राकेश गहलोत, रवींद्र शर्मा, अनिल सियोता, कुतुबुद्दीन पठान, सचिन विरमानी, लालचंद मारू, वासुदेव प्रजापत, रामरतन भूंड, देवेंद्र चौहान भी उपस्थित थे। संचालन राकेश कुमार नायक ने किया।
https://jgnews.live/article/relve-ramleela-mnch-pr-dshrth-kaikeyee-snvad-ka-huaa-mnchn