रेल्वे रामलीला मे हुआ राम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन

रेल्वे रामलीला मे हुआ राम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन

मनोज पारीक — — राजस्थान

रेलवे रामलीला समिति द्वारा रेलवे कला मंच पर आहूत हो रही रतनगढ़ शहर की सबसे प्राचीन रेलवे रामलीला में सोमवार रात्रि को श्री राम का जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन..

रेलवे रामलीला समिति द्वारा रेलवे कला मंच पर आहूत हो रही रतनगढ़ शहर की सबसे प्राचीन रेलवे रामलीला में सोमवार रात्रि को श्री राम का जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया। लीला में भगवान राम के ताड़का के साथ युद्ध के रोमांचक दृश्य को देखकर उपस्थित दर्शक रोमांचित हो गए। निर्देशक राजेश गहलोत ने बताया कि रामलीला में भगवान राम की भूमिका नीरज मारू, सीता रोहित प्रजापत, लक्ष्मण गोविन्द हर्षवाल, दशरथ फिरोज खान, ताड़का मनोज यादव, सुबाहु रोहित सैनी, मारीच दीपेंद्र सिंह राठौड़, वशिष्ठ श्याम लाल प्रजापत, विश्वामित्र मधुसुदन स्वामी, कौशल्या भूपेंद्र हर्षवाल, कैकेयी मनोज घारु, सुमित्रा दीपक शर्मा तथा सुमंत का अभिनय राहुल सैन ने किया। इस मौके पर समिति के राकेश गहलोत, विजय सिंह राठौड़, रामरतन भूंड, सचिन विरमानी, देवेंद्र चौहान, रणजीत नायक सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे। संचालन राकेश कुमार नायक ने किया।

https://jgnews.live/article/relve-ramleela-me-huaa-ram-jnm-tad-ka-vdh-aur-ahilya-uddhar