रेल्वे रामलीला का हुआ श्री गणेश

रेल्वे रामलीला का हुआ श्री गणेश

मनोज पारीक — — राजस्थान

रेलवे रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार रात्रि नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। निर्देशक राजेश गहलोत ने बताया...

रेलवे रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार रात्रि नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। निर्देशक राजेश गहलोत ने बताया कि पंडित मनोज आत्रेय के सान्निध्य में भूमि पूजन किया गया। रामलीला में नारद की भूमिका राकेश नायक, विष्णु भगवान नीरज मारू, ब्रह्मा भूपेंद्र हर्षवाल, शिव मनोज यादव, गण विजय सिंह राठौड़, इंद्र दीपेंद्र सिंह राठौड़, शीलनिधि बालकिशन प्रजापत, विश्वमोहिनी और रंभा रोहित प्रजापत, योगमाया पुष्पेंद्र सिंह तथा मंत्री का अभिनय गोविंद हर्षवाल ने किया। इस मौके पर समिति के सांवरमल प्रजापत, अनिल सियोता, कुतुबुद्दीन पठान, सचिन विरमानी, लालचंद मारू, वासुदेव प्रजापत, फिरोज खान, श्यामलाल प्रजापत भी उपस्थित थे। संचालन राकेश गहलोत ने किया।

https://jgnews.live/article/relve-ramleela-ka-huaa-shree-gnesh