राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कुलदीप व्यास चौथी बार सम्मानित होंगे राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कुलदीप व्यास चौथी बार सम्मानित होंगे  राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से

मनोज पारीक — राजस्थान

लगातार चौथी बार भामाशाह प्रेरक से सम्मानित होने जा रहे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत शिक्षक कुलदीप व्यास

रतनगढ़ उपखंड की विभूति राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत सी.बी ई.ओ, कवि साहित्य सँग सँग रतनगढ़ उपखंड मे सेवार्थ कार्यों मे अग्रणी विभिन्न संस्थाओ से जुड़कर निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले एवं विशेषत: शिक्षा के क्षेत्र मे कुछ नया करने की जूनून मे  कार्य करने वाले एवं रतनगढ़ मे होने वाले अधिकांश समारोह मे अपनी धीर गंभीर वाणी से मंच को सुचारु रूप से संचालक करने की कला मे निपुण माँ शारदे की विशेष कृपा की प्रतिमूर्ति कुलदीप व्यास को लगातार चौथी बार राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सोमवार को शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट आई.ए.एस के द्वारा जारी पत्र के द्वारा सूचित किया गया की व्यास को चौथी बार शिक्षा विभाग के जयपुर मे आगामी 29 जून 26 को होने जा राज्य स्तरीय भामाशाह एवं भामाशाह प्रेरक सम्मान के तहत व्यास का भामाशाह प्रेरक के लिए चौथी बार भी चयन हुआ है तो नगर के शिक्षा प्रेमियों मे खुशी की लहर दौड़ गई और व्यास को शुभकामनायें व बधाइयो का दौर जारी हो गया। सनद की व्यास की प्रेरणा से रतनगढ़ उपखंड की विभिन्न राजकीय विद्यालयों मे भामाशाहो ने करोड़ो रुपयों के स्थायी विकास कार्य करवाये गये है और वर्तमान मे भी भामाशाह सम्मान प्राप्त प्रवासी उद्योग पति जोधराज बैद परिवार सहित व्यास की प्रेरणा से अनेको प्रवासी भामाशाहो द्वारा विभिन्न विकास कार्य चालू है और अपने अंतिम चरण मे है। 

https://jgnews.live/article/rashtrpti-purskar-prapt-shikshk-kuldeep-vyas-chauthee-bar