राजस्थान: निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 5,393 वार्डों में पहले चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना
AI Sync — — खेल
Tue, 08 Sep 2026 02:32 PM IST न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 02:32 PM IST सार राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान की...
Tue, 08 Sep 2026 02:32 PM IST न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 02:32 PM IST सार राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को 39 जिलों के 5,393 वार्डों में 57.52 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 7,683 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और मंगलवार से मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई। निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान कल - फोटो : अमर उजाला विस्तार निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्रदेश के 39 जिलों के 5,393 वार्डों में बुधवार 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस प्रथम चरण के चुनावी मुकाबले में कुल पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में पंजीकृत कुल 57,52,278 मतदाता इन प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में दर्ज करेंगे। इस चरण के लिए राज्य में 7,683 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए मंगलवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज से मतदान दलों को दो पालियों में गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पहली पाली के तहत मतदान कर्मी सुबह 7 बजे रवाना हुए, जबकि दूसरी पाली की रवानगी का कार्य सुबह 11 बजे हुआ। भवानी निकेतन परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा, जहां चुनावकर्मियों ने आवश्यक ईवीएम और चुनावी सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों की ओर प्रस्थान किया। ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव में बगावत : बीजेपी ने 41 को पार्टी से निकाला, डिप्टी सीएम दीया कुमारी की विधानसभा में सबसे ज्यादा जयपुर जिले में भी निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिले की दो प्रमुख नगर परिषदों चौमूं और शाहपुरा में बुधवार को सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसके अतिरिक्त जयपुर जिले के अंतर्गत आने वाली 16 नगर पालिकाओं में भी सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने वोट डालेंगे। प्रशासन ने सभी पोलिंग बूथों पर निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi. Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/rajsthan-nikay-chunav-kee-taiyariyan-pooree-5-393-vardon