राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: जयपुर समेत 12 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश व तेज हवाओं के आसार

 राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: जयपुर समेत 12 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश व तेज हवाओं के आसार

AI Sync — — खेल

राजस्थान में 27 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर...

राजस्थान में 27 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का यह अलर्ट अगले दिन सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। ये भी पढ़ें: क्या हो रहा है यह: दिल का दौरा पड़ने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, पांच महीने में तीसरी दुखद घटना पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में येलो अलर्ट पूर्वी राजस्थान में मौसम में बदलाव का असर अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी जयपुर में भी मेघगर्जन और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी राजस्थान मौसम रहेगा शांत पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शांत रहने का अनुमान है। दैनिक वर्षा पूर्वानुमान के तहत बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/rajsthan-men-phir-bdlega-mausm-ka-mijaj-jypur-smet-12-jilon