राजस्थान में कड़वी हुई 'मिठास': एक महीने में ₹80 तक पहुंचे गुड़ के दाम, जानिए जयपुर से जोधपुर तक आपके शहर क... - News18 Hindi

राजस्थान में कड़वी हुई 'मिठास': एक महीने में ₹80 तक पहुंचे गुड़ के दाम, जानिए जयपुर से जोधपुर तक आपके शहर क... - News18 Hindi

AI Sync — खेल

Jaipur : राजस्थान की आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है. रसोई के बजट से लेकर चाय और पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने वाला गुड़ अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता...

Jaipur : राजस्थान की आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है. रसोई के बजट से लेकर चाय और पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने वाला गुड़ अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिख रहा है. पिछले महज एक महीने के भीतर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों में गुड़ की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. राजस्थान में कड़वी हुई मिठास, 80 तक पहुंचे गुड़ के दाम कई शहरों में तो गुड़ के दाम ₹30 प्रति किलो तक चढ़ गए हैं, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की जेब पर सीधा असर पड़ा है. दुकानदारों और थोक व्यापारियों का कहना है कि आवक में कमी और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है. जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ गुड़ अजमेर: महीने भर पहले जो गुड़ ₹60 प्रति किलो बिक रहा था, वह आज ₹80 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुका है. जोधपुर: एक महीने पहले भाव ₹60 से ₹65 प्रति किलो थे. आज थोक में यह ₹75 और खुदरा बाजार में ₹80 प्रति किलो बिक रहा है. उदयपुर: लेक सिटी में भी भाव आसमान छू रहे हैं. एक महीने पहले ₹60-65 बिकने वाला गुड़ अब थोक में ₹75 और रिटेल में ₹80 प्रति किलो है. बीकानेर: एक महीने पहले ₹55 प्रति किलो मिलने वाला गुड़ आज ₹80 प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. जयपुर: राजधानी में एक महीने पहले भाव ₹55 से ₹60 थे, जो अब बढ़कर ₹75 से ₹80 प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं. अलवर: एक महीने पहले ₹40 प्रति किलो बिकने वाला गुड़ अब थोक में ₹62 और रिटेल में ₹70 प्रति किलो पर आ गया है. कोटा: हाड़ौती के कोटा शहर में एक महीने पहले भाव ₹46 थे, जो अब छलांग लगाकर सीधे ₹70 प्रति किलो हो गए हैं. भरतपुर: एक महीने पहले ₹50 प्रति किलो मिलने वाला गुड़ आज ₹70 प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है. सीकर: शेखावाटी के सीकर जिले में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है. एक महीने पहले ₹70 बिकने वाला गुड़ आज ₹60 प्रति किलो पर आ गया है. गुड़ के दामों में अचानक आई इस तेजी ने न केवल आम गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है, बल्कि स्थानीय हलवाइयों, चाय के स्टॉलों और खान-पान का व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in creating fast-paced, engaging, and impactful content across lifestyle, politics, career, sports, automobile, Health, Education and entertainment domains. My core expertise includes video production, social media strategy, content writing, and graphic design, Video Editing enabling me to craft compelling digital stories for modern audiences. Over the years, I have worked with several reputed media and digital platforms, including Zoom News, Zee News, Bharat 24, Samachar Plus, A1 TV, Update India TV, Netleon Tech, and We Care Media. My professional journey reflects strong hands-on experience in newsroom operations, digital storytelling, and content innovation across multiple platforms. I hold a Master’s degree in Journalism and Mass Communication (MAJMC) from Amity University (2019). I was born on July 25, 1994, and I belong to Merta City, Rajasthan, which gives me a grounded perspective in my storytelling. Beyond journalism, I have a keen interest in automobiles, emerging technologies, and digital trends. I am passionate about blending creativity with information to produce content that is both insightful and relatable for today’s audience. Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/rajsthan-men-kd-vee-huee-mithas-ek-mheene-men-80-tk-phunche