राजस्थान में JEN के 874 पदों पर होगी भर्ती: 14 सितंबर तक होंगे आवेदन; जानिए- किन विभागों में मिलेगी नियुक्ति - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JEN) के 874 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इसके लिए रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती राज्य के अलग-अलग सरकारी...
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JEN) के 874 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इसके लिए रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में की जाएगी। . इसमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 14 सितंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 874 पद में से 793 नॉन-शेड्यूल्ड और 81 शेड्यूल्ड एरिया के लिए निर्धारित किए हैं। भर्ती में सिविल के साथ मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए भी पद रखे गए हैं। ऑनलाइन होगा आवेदन आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा। अभ्यर्थियों को राजस्थान SSO पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की शर्तों को भर्ती विज्ञप्ति में अच्छी तरह जांच लें। एक से ज्यादा श्रेणी के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित नियमों के अनुसार अलग-अलग आवेदन करना होगा। 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी पात्र भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता देखना जरूरी है। फरवरी 2027 में हो सकती है परीक्षा RSSB की ओर से परीक्षा फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। परीक्षा का आयोजन CBT, TBT या OMR आधारित माध्यम से किया जा सकता है। परीक्षा का अंतिम माध्यम और कार्यक्रम बोर्ड की ओर से बाद में स्पष्ट किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 अंकों का पेपर होगा। अभ्यर्थियों को इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न बहुविकल्पीय (मल्टीपल चॉइस) होंगे। सिविल इंजीनियरिंग सहित संबंधित तकनीकी विषयों के प्रश्नों के साथ राजस्थान के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/rajsthan-men-jen-ke-874-pdon-pr-hogee-bhrtee-14-sitnbr-tk